एक्सप्लोरर

अब योगी संभालेंगे यूपी की कानून व्यवस्था, बोले- ‘कुछ लोग हैं जिनकी आदत सुधरी नहीं है’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुधारने का जिम्मा अब खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उठाने का फैसला किया है. गोरखपुर में उन्होंने साफ साफ कहा कि कानून व्यवस्था के मसले पर किसी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और जो लोग कानून हाथ में लेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

सहारनपुर और संभल में हुई वारदातों के बाद योगी सरकार की कानून व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई थी, लेकिन अब योगी आदित्यनाथ ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने का जिम्मा खुद उठाने का फैसला किया है.

योगी सरकार ने 30 दिन में 5वीं बार किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 39 IPS अफसरों का हुआ तबादला

योगी आदित्यनाथ ने कहा है, ‘’कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. थोड़े बहुत कुछ लोग हैं जिनकी आदत अभी सुधरी नहीं है, उन्हें सुधारने के लिए काम किया जा रहा है.  लेकिन कानून को हाथ पर ले करके खिलवाड़ करने की इजाजत किसी को नहीं है.’’

गौरतलब है कि हिंसा की आग में जल रहे सहारनपुर को लेकर राज बब्बर और अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधा है. दूसरी तरफ बीजेपी का आरोप है कि विपक्ष योगी सरकार की छवि खराब करने के लिए साजिश रच रहा है.

यूपी: क़ानून व्यवस्था पर बोले राम नाइक, 'अखिलेश से बेहतर काम कर रही है योगी सरकार'

यूपी की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार और विपक्ष के बीच हो रहे इस आरोप-प्रत्यारोप के बीच राज्यपाल राम नाईक ने इस मुद्दे पर योगी सरकार की जमकर तारीफ की है. योगी राज में सूबे की क़ानून व्यवस्था पहले के मुकाबले और बेहतर हो गई है.

गवर्नर ने क़ानून व्यवस्था के मुद्दे पर विपक्षियों का हमला झेल रही योगी सरकार को न सिर्फ क्लीन चिट दी है, बल्कि यह भी कहा है कि खुद सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्री इस मामले में गंभीरता से पहल कर रहे हैं. उनके मुताबिक़ फिलहाल क़ानून व्यवस्था को लेकर यूपी में कोई समस्या नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च
नोएडा सेक्टर-126 में बनेगी आकर्षक मॉडल रोड, जानें कितना आएगा खर्च

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने रिलीज का एक हफ्ता किया पूरा, जानें- कितना वसूला बजट?
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget