एक्सप्लोरर

कैराना उपचुनाव: शामली में CM योगी ने गन्ना किसानों के बीच कहा- 'जिन्ना की फोटो नहीं लगने देंगे'

जयंत के बयान पर पलटवार करते हुए योगी ने कहा, "गन्ना किसानों के लिए हम काम करेंगे, गन्ना हमारा मुद्दा है, लेकिन हम जिन्ना की फोटो भी नहीं लगने देंगे."

शामली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कैराना लोकसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मृगांका सिंह के समर्थन में शामली स्थित किसान इंटर कालेज में एक जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने किसानों का मुद्दा उठाया और पूर्ववर्ती सपा सरकार पर वार किया. साथ ही आरएलडी के उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के 'गन्ना और जिन्ना' वाले बयान पर पलटवार किया.

योगी ने कहा, "समाजवादी पार्टी की सरकार ने डार्क जोन के नाम पर यहां के किसानों का शोषण किया. हमारी सरकार किसी को यहां के किसानों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करने देगी. पहले धान और गेहूं का समर्थन मूल्य नहीं मिल पाता था, लेकिन हमारी सरकार किसानों को बेहतर समर्थन मूल्य दे रही है."

5 पार्टियों से घिरी बीजेपी के लिए कैराना में खड़ी हुई एक और मुश्किल

जयंत के बयान पर पलटवार करते हुए योगी ने कहा, "गन्ना किसानों के लिए हम काम करेंगे, गन्ना हमारा मुद्दा है, लेकिन हम जिन्ना की फोटो भी नहीं लगने देंगे."

योगी ने कहा, "समस्या के समाधान का नाम ही हमारी सरकार है, बीजेपी सरकार में बिना भेदभाव के लोगों के मुद्दे को आगे बढ़ाया जाता है. नौजवान, किसान, बहू-बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी सरकार की है. पहले संगठित अपराधी कारोबारियों से वसूली करते थे, लेकिन एक साल के अंदर हमने इन सबको उनकी सही जगह पहुंचा दिया है."

कैराना में बीजेपी ने झोंकी ताकत, सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा 5 मंत्री भी जुटे

योगी ने कहा, "हमारी सरकार सबको सुरक्षा देगी, लेकिन तुष्टीकरण की राजनीति नहीं करेगी. हम कभी ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देंगे, जिससे दंगा वाले तत्व जागें और समाज को बांटने का काम करें. गन्ना किसानों के लिए हम काम करेंगे, गन्ना हमारा मुद्दा है, लेकिन हम जिन्ना की फोटो भी नहीं लगने देंगे."

विपक्षी दलों की एकजुटता पर वार करते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग भारत की उन्नति नहीं चाहते, जो लोग विकास विरोधी हैं, वे सभी लोग मोदी को रोकने के लिए एक साथ आ गए हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सवा करोड़ लोगों की सुरक्षा और विकास के लिए काम किया है, आज सभी का आशीर्वाद मोदी के साथ है.

कैराना उपचुनाव: गठबंधन की व्यूहरचना को तोड़ना बीजेपी के लिए नहीं होगा आसान

जनसभा में मौजूद गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने योगी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 'पहले अखबारों में गुंडागर्दी और अपराधियों की खबर छपती थी, लेकिन आज अखबारों में छपती है कि 1 लाख का इनामी गुंडा पकड़ा गया. गुंडे अब जमानत नहीं करवाना चाहते हैं, प्रदेश का माहौल पूरी तरह से बदल गया है.'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हाई कोर्ट के आदेश पर लखनऊ नगर निगम सक्रिय, 90 दिन में हटेगा अतिक्रमण
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
हापुड़ में गवाही देने जा रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या, आरोपियों की तलाश शुरू
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget