एक्सप्लोरर

यूपी: BSP, कांग्रेस और RLD के कई बड़े नेता और विधायक BJP में शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई बड़े नेता, विधायक और पूर्व विधायक रविवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए, जिनमें राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी, बेटे और बीएसपी विधायक इंद्रपाल, ममतेश शाक्य, और स्मिता चंद शामिल है. इन सब को यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी कार्यालय में सदस्यता ग्रहण करवाई.

BJP में शामिल हुए BSP और RLD के तमाम नेता

पार्टी की सदस्यता लेने वालों में कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रपाल सिंह, कासगंज की अमापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ममतेश शाक्य, एसपी के पूर्व विधायक आनंद प्रकाश लोधी, गाजियाबाद के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजीत पाल त्यागी, यूपी कांग्रेस के पूर्व मंत्री भरत सिंह, लोकदल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री दिवंगत मुन्ना सिंह चौहान की पत्नी शोभा सिंह, उनके बेटे आरएलडी के पूर्व उपाध्यक्ष बाराबंकी के राकेश सिंह शामिल हैं.

इसके साथ ही स्मिता चंद, अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग यूपी के सदस्य तथा ब्लॉक प्रमुख सांड़ी, अध्यक्ष केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ (हरदोई) व धोबी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री पी.के. वर्मा, शाहाबाद हरदोई के ब्लॉक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी, इलाहाबाद कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिषेक शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य आदित्य सिंह के साथ कईयों ने सदस्यता ग्रहण की. इसके अलावा वरिष्ठ बीजेपी नेत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी के समर्थकों में से ढेड़ सौ से अधिक लोगों ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मौर्य से रविवार पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.

75 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और सदस्यों ने भी ग्रहण की बीजेपी की सदस्यता

सदस्यता ग्रहण करने वालों में गौरव त्रिपाठी, प्रदेश सचिव यूपीसीसी, मानस शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष एनएसयूआई, उमेश तिवारी प्रदेश अध्यक्ष युवा कांग्रेस, रवि दूबे, अजय मिश्रा, अजीत भास्कर, राकेश मिश्रा पूर्व महामंत्री, पं. निधेश शर्मा राष्ट्रीय बेरोजगार मानव समाज, गोवर्धन राय, शशिकांत तिवारी, अभिषेक शुक्ला के साथ कई शामिल थे.

लखनऊ जिला/शहर के पदाधिकारी डॉ. आर.एन. त्रिपाठी (शहर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष), वरिष्ठ कांग्रेस नेता जे.पी. बाजपेयी, महासचिव आशीष भट्नागर, इलाहाबाद के पार्षद विजय पुरसवानी सहित 18 पार्षदों एवं वार्ड अध्यक्ष, 75 वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्यों ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
UP Election 2027: रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
रामपुर मनिहारन में BJP की राह मुश्किल? 2 साल में बदल गए समीकरण, 2027 में सपा मारेगी बाजी!
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण
देवबंद में सपा-बीजेपी के साथ BSP भी बदलेगी सियासी समीकरण, जानें इस सीट का पूरा विश्लेषण

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...बेपटरी हुआ भारतीय एविएशन!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget