एक्सप्लोरर

यूपी: 17000 किलोमीटर चलकर थमीं BJP की परिवर्तन यात्राएं

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से चार परिवर्तन यात्राएं निकाली गई थीं, जिनका समापन 17000 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद शनिवार को लखनऊ में हुआ. इन यात्राओं का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया. इस दौरान लखनऊ से सांसद व गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे. राजनाथ सिंह ने कहा, "यूपी की जनता से हमें बेहद प्यार मिला. परिवर्तन यात्राओं ने यूपी में सफलतापूर्वक परिवर्तन की नींव रखी है."

राजनाथ ने कहा, "नोटबंदी को चुनावी लाभ-हानि से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए. भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार का ये पहला कदम है. इस परिवर्तन रैली से विकास परक राजनीति की नींव पड़ चुकी है. एसपी-बीएसपी ने विकास और सुशासन को वनवास पर भेज दिया था, बीजेपी ने उसे वापस लाने का आगाज किया है."

ये परिवर्तन यात्राएं पांच नवंबर को सहारनपुर, छह नवंबर को झांसी, आठ नवंबर को सोनभद्र तथा नौ नवंबर को बलिया से चली थीं. सभी यात्राएं शनिवार को दोपहर बाद मोतीमहल पहुंचीं. वहां से राजनाथ सिंह के साथ कलराज मिश्र, उमा भारती और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य इन यात्राओं को गाजे-बाजे के साथ लेकर हजरतगंज चौराहे पर पहुंचे. यहां पर महात्मा गांधी, सरदार पटेल व अन्य महापुरुषों के माल्यार्पण के बाद ये यात्राएं समाप्त हो गईं.

चारों यात्राओं के तहत कुल 192 दिन की यात्रा की. इस दौरान इन यात्राओं ने प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं से गुजरकर 17 हजार किमी की यात्रा तय की और करीब दो करोड़ लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया. यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छह जनसभाओं को संबोधित किया.

इसके अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, कलराज मिश्र, उमा भारती, संजीव बालियान, राधामोहन सिंह, राज्यवर्धन सिंह राठौर, मनोज सिन्हा, डॉ. महेश शर्मा और बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य समेत 175 नेताओं ने परिवर्तन यात्राओं से जनता से सीधा संवाद बनाया.

इससे पूर्व सुबह 10 बजे हरदोई रोड पर रहीमाबाद में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय मंत्री उमा भारती फैजाबाद रोड पर ब्रेक प्वाइंट ढाबा, सीतापुर रोड पर इटौंजा में बीजेपी विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना तथा रायबरेली रोड पर नगराम में केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र परिवर्तन यात्रा का नेतृत्व किया.

यूपी की जनता बीजेपी के साथ आने का मन बना चुकी है: राजनाथ सिंह

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन रैली का शनिवार को लखनऊ में समापन हो गया. इस अवसर पर लखनऊ पहुंचे गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता परिवर्तन चाहती है और वह बीजेपी के साथ आने का मन बना चुकी है. उन्होंने कहा, "हमें परिवर्तन यात्रा के दौरान जनता का भरपूर प्यार मिला है."

उन्होंने कहा, "नोटबंदी को लेकर लोग राजनीति कर रहे हैं, यह सही नहीं है. यह देशहित से जुड़ा मामला है. मोदी सरकार ने कालेधन को रोकने के लिए यह कदम उठाया है." शनिवार को यूपी में परिवर्तन यात्रा का समापन हो गया है. इसके बाद राजनाथ ने रोड शो का आयोजन किया.

राजनाथ ने कहा, "आजाद भारत में विकास और सुशासन देने का काम अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुआ था. किसी प्रधानमंत्री ने यदि हमें विश्व में सम्मान दिलाया है तो वो नरेंद्र भाई मोदी की सरकार ने किया है. हमें नोटबंदी को चुनावी हानि और लाभ के रूप में नहीं लेना चाहिए."

इस दौरान बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "403 विधानसभा में 17000 किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा की गई. यात्रा के दौरान 26 बड़ी सभाओं को केंद्रीय मंत्रियों ने संबोधित किया. यात्रा के दौरान कुल 49 दिन के दौरान करीब 17 हजार किलोमीटर का सफर किया गया. इसमें बीजेपी नेताओं ने करीब दो करोड़ लोगों से सीधा संवाद किया. यात्रा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी छह जनसभाओं को संबोधित किया."

सभी यात्राएं शनिवार दोपहर लगभग दो बजे लखनऊ स्थित मोती महल लॉन पहुंची. वहां से रोड शो करते हुए राजनाथ सिंह, कलराज मिश्र, उमा भारती और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य गाजे-बाजे के साथ हजरतगंज चौराहा पहुंचे. यहां महात्मा गांधी, सरदार पटेल और अन्य महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण के बाद यात्रा का समापन हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget