एक्सप्लोरर

अमित शाह बोले, 'कसाब ने 'क'-कांग्रेस, 'स'-सपा, 'ब'-बसपा, यूपी का बंटाधार किया'

सुल्तानपुर: यूपी की चुनावी जंग में कब्रिस्तान, श्मशान, रमजान, होली, दिवाली और गधे के बाद अब कसाब की एंट्री हो गई है. बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह ने चुनावी लड़ाई में नया रंग भरते हुए कहा कि ‘कसाब’ ने यूपी का बंटाधार कर रखा है.

आपके जेहन में सवाल उठ रहे होंगे कि साल 2008 के मंबई हमलों के गुनाहगार कसाब को तो 21 नवंबर 2012 को फांसी दे दी गई, आखिर ये नया कसाब कौन है तो अमित शाह ने खुद ही इस कसाब के बारे में बता दिया है.

अमित शाह ने सुल्तानपुर की रैली में जमा भारी भीड़ से पूछा, बताउं ये कसाब कौन है? उनके इस सवाल पर जनता ने पूरे जोश के साथ हां में जवाब दिया. उसके बाद अमित शाह ने कसाब का परिचय देते हुए कहा कि ये कसाब कांग्रेस पार्टी, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी है यानि 'क' मतलब कांग्रेस, 'स' मतलब सपा और 'ब' मतलब बसपा.

इसके साथ ही अमित शाह ने अखिलेश के 'काम बोलता है' कि नारे पर भी तीखा हमला किया. अमित शाह ने कहा, "अखिलेश ने काम किया है. उन्होंने हत्या के मामले में यूपी को नंबर वन बना दिया. बलात्कार के मामले में नंबर वन बना दिया है."

2014 के लोकसभा चुनाव में शहज़ादे शब्द का खूब इस्तेमाल हुआ था, अब यूपी चुनाव में भी ये शब्द लौटकर आ गया है. अमित शाह ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव के गठबंधन पर तीखा हमला करते हुए कहा, "शहज़ादे रोज़ नए कपडे पहनकर आ जाते हैं. एक से उसकी मां परेशान है तो दूसरे से उसके पिता. इन दोनों से यूपी परेशान है."

बीजेपी की जीत और अच्छे दिन आएंगे का भरोसा दिलाते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि "11 मार्च को यूपी के अच्छे दिन आएंगे. उस दिन दोपहर 1 बजे अखिलेश सरकार समाप्त हो जायेगी. बीजेपी की सरकार बन जायेगी. तब अच्छे दिन आएंगे."

आपको बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने फतेहपुर की रैली में अखिलेश सरकार पर धार्मिक आधार पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए कब्रिस्तान, श्मशान, रमजान, होली और दिवाली जिक्र किया था, जिसके जवाब में अखिलेश ने गुजरात के गधों का प्रसंग जोड़ दिया था.

याद रहे कि यूपी में तीन चरण के मतदान पूरे हो गए हैं और कल चौथे चरण के लिए पोलिंग होनी है. 8 मार्च को आखिरी चरण की पोलिंग है और नतीजे 11 मार्च को आएंगे है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
Fatehpur News: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
फतेहपुर: पहले प्रेम जाल, फिर शादी और आखिर में कत्ल..., पति की साजिश से हर कोई हैरान
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
पटना के बाद कटिहार में लाठीचार्ज, बेगूसराय में हंगामा, छात्र बोले- धर्मेंद्र प्रधान नहीं PM मोदी भी जिम्मेदार
अनंतनाग: कांस्टेबल आशिक हुसैन की शहादत के बाद एक्शन, लश्कर के 2 आतंकियों के घर जमींदोज
अनंतनाग: कांस्टेबल आशिक हुसैन की शहादत के बाद एक्शन, लश्कर के 2 आतंकियों के घर जमींदोज

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget