एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव के बाद जेडीयू और आरजेडी में जुबानी जंग का दौर शुरू

पटना: यूपी चुनाव परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर उंगली उठाने पर महागठबंधन में शामिल जेडीयू और आरजेडी के बीच जुबानी जंग शुरू हो गयी है. आपको बता दें कि बिहार में सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल आरजेडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह ने आरोप लगाया था कि नीतीश द्वारा नोटबंदी का समर्थन करने से और उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान इस विषय पर चुप्पी साधने से बीजेपी को चुनाव में फायदा पहुंचा.

रघुवंश प्रसाद ने आरोप लगाया कि नीतीश कुमार के द्वारा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन के लिए चुनाव प्रचार नहीं करने से महागठबंधन कमजोर हुआ है. गौरतलब है कि आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद ने चुनाव प्रचार किया था.

रघुवंश के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग

रघुवंश के इस आरोप पर जेडीयू की ओर से पार्टी के प्रवक्ता संजय सिंह और नीरज कुमार ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की. बिहार विधान परिषद सदस्य संजय ने लालू यादव से रघुवंश के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

बिहार विधान परिषद सदस्य नीरज ने भी रघुवंश द्वारा बार-बार की जा रही टिप्पणी पर एतराज जताते हुए कहा कि जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव और राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने आरजेडी नेतृत्व से कहा है कि वह रघुवंश को बेतुकी बयानबाजी करने से रोके लेकिन इसके बावजूद वे मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी करने से बाज नहीं आ रहे. उन्होंने कहा कि अगर आरजेडी नेतृत्व रघुवंश की टिप्पणी से इत्तेफाक नहीं रखता है तो वह उनके खिलाफ कार्रवाई करे.

यूपी चुनाव परिणाम के बाद बिखराव की ओर बढ़ रहा है महागठबंधन 

वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि महागठबंधन के नेताओं के साथ बैठक के दौरान वह घटक दलों के नेताओं की बयानबाजी का मुद्दा उठाएंगे. महागठबंधन में शामिल आरजेडी और जेडीयू में जारी इस जुबानी जंग का लाभ उठाते हुए प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश चुनाव परिणाम के बाद महागठबंधन बिखराव की ओर बढ़ रहा है.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आज आरोप लगाया कि महागठबंधन ना केवल बिहार में बल्कि राष्ट्रीय स्तर के विषय नोटबंदी के मुददे पर भी आपस में बंटा दिखा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां नोटबंदी का समर्थन कर रहे थे वहीं कांग्रेस, आरजेडी इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे.

''नोटबंदी का कड़ा विरोध करने के कारण ही एसपी-कांग्रेस की इतनी बुरी हार''

बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष सुशील कुमार मोदी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के चुनाव नतीजे आने के बाद नीतीश कुमार ने कहा था कि नोटबंदी का कड़ा विरोध करने के कारण ही एसपी-कांग्रेस की इतनी बुरी हार हुई है.

उन्होंने दावा किया कि महागठबंधन कई मुददों पर ना केवल बंटा हुआ है बल्कि अब बिखराव की ओर भी बढ रहा है. उन्होंने कहा कि जो हालात पैदा हुए हैं ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए कार्यकाल पूरा करना संभव नहीं लग रहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
सिंगापुर की तकनीक और यूपी का सामर्थ्य मिलकर लिखेंगे वैश्विक विकास की नई इबारत- CM योगी
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक
योगी सरकार में गोवंश संरक्षण को मिला आर्थिक संबल, मंडी परिषद का बजट बढ़ा 15 गुना से अधिक

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget