एक्सप्लोरर

कार्यक्रम में नीतीश के साथ दिखे RLSP के कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि पर गिरी गाज, उपेंद्र कुशवाहा ने पद से हटाया

दरअसल शुक्रवार की सुबह नागमणि और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में साथ देखे गए. इसी मामले में उपेन्द्र कुशवाहा ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर कहा कि उनके समर्थकों का दबाव था.

नई दिल्ली: जीतन राम मांझी की पार्टी में उठापटक के बाद महागठबंधन के दूसरे दल उपेन्द्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी में भी दरार आ गई है. आरएलएसपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागमणि को दल विरोधी गतिविधियों की वजह से तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया गया है. इसके साथ ही नागमणि से इसको लेकर तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा गया है. आरएलएसपी की तरफ से जारी एक आधिकारिक बयान में नागमणि से कहा गया है कि वे तीन दिनों के भीतर स्पष्टीकरण दें कि क्यों नहीं पार्टी से उनकी प्राथमिक सदस्यता खत्म कर दी जाए.

दरअसल शुक्रवार की सुबह नागमणि और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक कार्यक्रम में साथ देखे गए. इसी मामले में उपेन्द्र कुशवाहा ने एबीपी न्यूज़ से फोन पर कहा कि उनके समर्थकों का दबाव था. पार्टी के लोगों ने कहा कि एक तरफ उपेन्द्र कुशवाहा का नीतीश सरकार पर आरोप था कि उन्हें जान से मारने की कोशिश कर रही है, दूसरी तरफ बड़े नेता नागमणि उनके साथ हंसकर बातें कर रहे हैं. पार्टी ने तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया और प्रथमिक सदस्यता से हटाने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया.

बता दें कि जब एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर तनातनी चल रही थी तब नागमणि ने बीजेपी पर खूब निशाना साधा था. उस समय आरएलएसपी एनडीए का हिस्सा थी. नागमणि ने कहा था कि आरएलएसपी, बीजेपी की गुलाम नहीं है. इतना ही नहीं उन्होंने नीतीश कुमार को भी निशाने पर लिया था. इसके अलावा वे उपेंद्र कुशवाहा को सीएम पद का दावेदार बता चुके हैं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
Education के बाद E20? अब गडकरी पर आफत! केजरीवाल के बयान से संकेत
बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
बिहार में प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर CJP की दो टूक, 'भरोसे को…'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी पर विवादित पोस्ट करने वालों पर एक्शन?
CJP प्रोटेस्ट: PM मोदी पर विवादित पोस्ट करने वालों पर एक्शन?

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget