एक्सप्लोरर

मथुरा डबल मर्डर : हत्यारे अबतक आजाद, होली गेट चौराहे पर भूख हड़ताल पर बैठा पीड़ित परिवार

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मथुरा में हुए दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस के हाथ अबतक खाली हैं. सरकार के तमाम आश्वासनों के बाद भी व्यापारी गुस्से में हैं और डरे हुए हैं. हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं मिलने की स्थिति में पीड़ित परिवार भी नाराज है. अब मृतक व्यापारी मेघ श्याम का पूरा परिवार होली गेट चौराहे पर भूख हड़ताल पर बैठ गया है.

इसके साथ ही व्यापारी मथुरा की सांसद हेमा मालिनी से भी नाराज हैं

इसके साथ ही व्यापारी मथुरा की सांसद हेमा मालिनी से भी नाराज हैं. उनका आरोप है कि सांसद ने इस मामले में अभी तक कोई सुध नहीं ली है. इस बीच पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस अभी तक हत्यारों को पता नहीं लगा पाई है. उनकी मांग है कि जबतक पुलिस ऐसा नहीं करती वे अपनी हड़ताल जारी रखेंगे. इधर पुलिस ने सोशल मीडिया पर भी हत्यारों के बारे में सुराग देने की अपील की है.

विधानसभा में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में बयान दे चुके हैं

इससे पहले विधानसभा में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मामले में बयान दे चुके हैं. इसके साथ ही सरकार के प्रवक्ता और उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने डीजीपी के साथ जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी. उन्होंने आश्वासन दिया था कि सुरक्षा को लेकर सटीक नीति बनेगी और इस मामले के दोषियों को जल्द ही पकड़ा जाएगा. लेकिन, शायद पीड़ित परिवार इससे संतुष्ट नहीं है.

लूट की वारदात की जो सीसीटीवी फूटेज सामने आई है वह काफी खौफनाक है

गौरतलब है कि लूट की वारदात की जो सीसीटीवी फूटेज सामने आई है वह काफी खौफनाक है. उसमें साफ दिख रहा है कि किस प्रकार अपराधी फायर कर रहे हैं और गोली से घायल लोगों के शरीर को रौंद कर लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं. अपराधियों ने चार लोगों को गोली मारी थी जिसमें से दो की मौत हो चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के दुकानों के लिए एडवाइजरी, कल बंद रखने को कहा गया
CJP प्रोटेस्ट: कनॉट प्लेस के दुकानों के लिए एडवाइजरी, कल बंद रखने को कहा गया
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
यूपी चुनाव 2027 से पहले खींचतान? PDA सम्मेलन में भिड़े सपा नेता
स्कूल, कोर्ट, ठेके, दुकानें... CJP Protest के बीच 10 अक्टूबर को क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?
स्कूल, कोर्ट, ठेके, दुकानें... CJP Protest के बीच 10 अक्टूबर को क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
क्या जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रोटेस्ट साइट? SC की टिप्पणी के बाद उठे सवाल
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
रांची में टीम इंडिया की पहले बैटिंग, दोनों की प्लेइंग इलेवन में हुआ सिर्फ एक बदलाव
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
‘US का इतिहास प्रवासियों ने हीं...’, जेडी वेंस की टिप्पणी पर भारत का पलटवार
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
'मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए', CJP प्रोटेस्ट से पहले SC की टिप्पणी
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर BJP का पलटवार, कहा- 'फर्जी वोट डालना TMC की आदत..'
Embed widget