एक्सप्लोरर

यूपी: मुलायम परिवार को झटका, योगी सरकार ने खाली कराई लोहिया ट्रस्ट बिल्डिंग

सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पहले ही पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगले खाली कराए जा चुके हैं. राज संपत्ति विभाग ने लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट का बंगला खाली कराया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मुलायम परिवार को बड़ा झटका देते हुए लोहिया ट्रस्ट बिल्डिंग खाली करवा दी है. लोहिया ट्रस्ट की यह बिल्डिंग शिवपाल यादव की पार्टी के कब्जे में थी और पिछले कुछ महीने से बाजार दर पर इसका किराया भी वसूला जा रहा था. राज्य संपत्ति विभाग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह कार्रवाई की है. सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव इस ट्रस्ट के अध्यक्ष और शिवपाल यादव सचिव हैं. इसके अलावा यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत कई बड़े नेता ट्रस्ट के सदस्य हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकार को ऐसे सभी सरकारी बंगलों को खाली कराने का आदेश दिया था, जो सरकारी खर्चे पर चल रहे थे. इससे पहले भी कई सारे बंगले खाली किए गए थे और अब समाजवादी पार्टी का लोहिया ट्रस्ट भी खाली कराया गया है. इससे मुलायम परिवार को बड़ा झटका लगा है.

लोहिया ट्रस्ट ने बंगला खाली करने के लिए कुछ महीने पहले ही वक्त मांगा था. आवंटन रद्द होने के बाद से लोहिया ट्रस्ट इसके लिए लगातार 70 हजार रुपये किराया दे रहा था. यह किराया बाजार दर से वसूला जा रहा था. ट्रस्ट को अब बंगला खाली करना पड़ा है.

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी आवास छोड़ने करने का आदेश दिया था. इसके बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव को अपना बंगला छोड़ना पड़ा था. अखिलेश का नया ठिकाना अब लखनऊ में अमर शहीद पथ से लेकर सुलतानपुर रोड तक फैली आधुनिक टाउनशिप अंसल एपीआई में है.

इस मामले पर अखिलेश यादव ने कहा, " मुझे जानकारी मिली है कि लोहिया ट्रस्ट को खाली करा दिया गया है. किन कारणों से हटाया गया है, ये मुझे नहीं पता. लोहिया ट्रस्ट नेताजी का ट्रस्ट है, यह लोगों को पहले से ही पता था, इसीलिए वहां से सामान पहले से ही हटाया जाने लगा गया था."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
CM योगी ने मेरठ में कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, शिव भक्तों का किया स्वागत
Exclusive: यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?
यूपी चुनाव के लिए तैयार है चिराग पासवान की पार्टी, अमित शाह से सीट शेयरिंग पर हुई बात?

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
उत्तराखंड के युवक ने बनाई 'फ्लाइंग कार', CM धामी भी हुए टैलेंट के मुरीद
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
IPL 2027 में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर? कोच का बयान उड़ा देगा सभी 10 टीमों के होश
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget