एक्सप्लोरर

यूपी: राम मंदिर निर्माण को लेकर सक्रिय हुआ विश्व हिंदू परिषद, करेगा 'धर्म रक्षक सेना' का गठन

देश के सबसे जटिल और पुराने अयोध्या जमीन विवाद केस पर 17 नवंबर तक फैसले की उम्मीद जताई जा रही है. सुप्रीम कोर्ट फैसले के लिए डेडलाइन तय कर चुका है. कोर्ट ने 17 अक्टूबर तक बहस पूरी कर लेने के लिए कहा है.

अयोध्या: राम जन्मभूमि मुद्दे पर फैसले की तारीख जैसे जैसे नजदीक आ रही है वैसे ही हलचल बढ़ती जा रही है. फैसले से पहले विश्व हिंदू परिषद (विहिप) एक नया संगठन 'धर्म रक्षक सेना' गठित करने की तैयारी कर रहा है जो मंदिर निर्माण के लिए लोगों को जुटाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा. विहिप विभिन्न संगठनों के सहयोग से केंद्रीय उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में 'त्रिशूल दीक्षा' कार्यक्रम आयोजित कर रहा है, जिसमें लगभग 25,000 युवाओं को त्रिशूल चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

यह कार्यक्रम 16 अक्टूबर को पूरा होना है और इन सभी 16 जिलों में स्थित 'शक्ति केंद्रों' में प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

विहिप नेता भोलेंद्र सिंह के अनुसार, प्रत्येक जिला में चार शक्ति केंद्र हैं और उत्तर प्रदेश में कुल 94 शक्ति केंद्र हैं और इन केंद्रों पर प्रतिदिन प्रशिक्षण दिया जाता है. विहिप प्रशिक्षण पूरा होने के बाद सभी प्रतिभागियों को त्रिशूल वितरित करेगा और उन्हें धर्म रक्षक कहा जाएगा.

धर्म रक्षकों को लव जेहाद और धर्म परिवर्तन जैसे मुद्दों से निपटने और इन मुद्दों पर बिना हिंसा के प्रतिक्रिया देने का प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्हें हिंदुत्व और हिंदुओं की रक्षा की शपथ दिलाई जाएगी.

विहिप नेता के अनुसार, नए संगठन को बनाने का मुख्य उद्देश्य युवाओं को हिंदू विचारधारा से जोड़ना और उन्हें शास्त्र और शस्त्र की महत्ता बताना है.

उन्होंने कहा, "हिंदू कमजोर नहीं है. शस्त्र हमारी सभ्यता और इतिहास का अभिन्न अंग है और इस प्रशिक्षण से हमारे युवाओं को मजबूती मिलेगी."

उन्होंने कहा, "युवा अपने साथ शक्ति के प्रतीक के रूप में ना कि गैर जरूरी हिंसा भड़काने के लिए त्रिशूल साथ लेकर चला करेंगे."

गौरतलब है कि विहिप और बजरंग दल ने 2017 में भी ऐसा ही अभियान चलाते हुए युवाओं को त्रिशूल बांटे थे.

चार बार सांसद और चार बार विधायक रहे नेता रमाकांत यादव ने थामा सपा का दामन, रह चुके हैं प्रमुख पार्टियों का हिस्सा

राम मंदिर निर्माण: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- जल्द ख़त्म हो सकता है राम भक्तों का इंतजार

यूपी: अखिलेश यादव ने कहा- 2022 में सरकार बनाएगी समाजवादी पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
आज भी दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC के सामने घाटे से अधिक सुरक्षा की चुनौती
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget