एक्सप्लोरर

यूपी: ये नये भारत का, नया उत्तर प्रदेश बनाने का जनादेश- योगी आदित्यनाथ

सीएम योगी ने कहा कि सपा बसपा का अवसरवादी गठबंधन जाति की राजनीति पर निर्भर था लेकिन ‘‘हमने जाति, सम्प्रदाय या धर्म से ऊपर उठकर नागरिकों के विकास की बात की. उन्होंने कहा कि यही वजह है कि जनता ने बीजेपी को वोट किया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कहना है कि लोकसभा चुनाव में मिला जनादेश नए भारत का, नया उत्तर प्रदेश बनाने का जनादेश है. यह जनादेश उन राजनीतिक दलों को करारा जवाब है जिन्होंने समाज कल्याण के नाम पर गरीबों को ठगा और जाति की राजनीति की.

योगी ने कहा कि सपा बसपा का अवसरवादी गठबंधन जाति की राजनीति पर निर्भर था लेकिन ‘‘हमने जाति, सम्प्रदाय या धर्म से ऊपर उठकर नागरिकों के विकास की बात की.  उन्होंने कहा कि यही वजह है कि जनता ने बीजेपी को वोट किया.

योगी ने प्रचंड जनादेश का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को दिया.

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बीजेपी को मिला व्यापक जनादेश नये भारत का, नया उत्तर प्रदेश बनाने के लिए है. यह जनादेश जातिवाद, भाई-भतीजावाद और भ्रष्टाचार के खिलाफ है. यह सपा के गुंडों पर विजय है जो हमारी माताओं, बहनों का उत्पीड़न करते थे, जो व्यापारियों और उद्योगपतियों से गुंडा टैक्स वसूलते थे.

उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब थी. अपराधियों, भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों और राजनेताओं की मिलीभगत से राज्य में अपराध धंधा बन गया था लेकिन मौजूदा सरकार ने अपराध के प्रति ‘‘कतई बर्दाश्त नहीं’’ (ज़ीरो टॉलरेंस) की नीति अपनाई है.

पिछले दो साल में उत्तर प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई की गई, भले ही वे किसी जाति, धर्म या राजनीतिक पृष्टभूमि के हों.

योगी के सहायकों द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी के शासनकाल में 3539 मुठभेड़ हुईं, 8135 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और पुलिस की आत्मरक्षा की कार्रवाई में 75 अपराधी मारे गए. योगी ने कहा कि राज्य में पिछले दो साल में एक भी दंगा नहीं हुआ. सर्वाधिक वांछित 2764 अपराधी गिरफ्तार किए गए और 13,886 ने आत्मसमर्पण किया.

यूपी: बीजेपी कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह की गोली मार कर हत्या, अमेठी रवाना हुईं स्मृति ईरानी

'पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस' ने खत्म की नामदारों की सियासत- श्रीकांत शर्मा

यूपी: स्मृति ने अमेठी में इस तरह गढ़ी जीत की कहानी, कांग्रेस यहां 16 बार दर्ज कर चुकी है जीत

उत्तर प्रदेश में आखिर क्यों खिसकी समाजवादी पार्टी की नींव की ईंट!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
'BCI, मनन मिश्रा की संपत्ति नहीं' सुशांत सिंह का केस लड़ने वाले SCBA चीफ विकास सिंह का बड़ा बयान
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
खराब मौसम के बीच भी चमोली पहुंचे CM धामी, रेस्क्यू ऑपरेशन का लिया जायजा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें
बिहार STET 2026: नोटिफिकेशन जारी, जान लीजिए जरूरी बातें

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
ODI डेब्यू पर स्कॉटलैंड के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, क्रिकेट में ऐसा करने वाले सिर्फ चौथे खिलाड़ी बने
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
'7 सेकंड तक पायलट के कंट्रोल में नहीं था Air India का विमान', टर्बुलेंस पर बड़ा खुलासा
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget