एक्सप्लोरर

यूपी: करोड़पति कस्टम अधिकारी निकला सॉल्वर गैंग का सरगना, एसटीएफ ने किया अरेस्ट

सिविलकोर्ट ग्रुप-सी परीक्षा में पकड़े गये सॉल्वर के जरिये एसटीएफ मेरठ इस गैंग के सरगना तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किया गया सरगना करोड़पति कस्टम अधिकारी विजय उर्फ नीटू है जो बागपत जिले के बड़ौत का निवासी है.

मेरठ: सिविलकोर्ट ग्रुप-सी परीक्षा में पकड़े गये सॉल्वर के जरिये एसटीएफ मेरठ इस गैंग के सरगना तक पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किया गया सरगना करोड़पति कस्टम अधिकारी विजय उर्फ नीटू है जो बागपत जिले के बड़ौत का निवासी है. परीक्षा की ओएमआर शीट बदलवाने के लिए यह गैंग अभ्यर्थी से लाखों रूपये वसूलता था. विजय उर्फ नीटू प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल के लिए कुख्यात राणा गैंग का सदस्य रहा है.

रविवार 20 जनवरी को मेरठ के ब्रह्मपुरी के एस्ट्रॉन कालेज से एसटीएफ मेरठ ने विभोर नाम के सॉल्वर की गिरफ्तारी की थी. पूछताछ में विभोर ने पूरे गैंग का नेटवर्क और काम करने का तरीका एसटीएफ को बताया था. एसटीएफ ने विभोर से मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली कस्टम के आईजीआई रोड आफिस में तैनात विजय उर्फ नीटू की गिरफ्तारी की है. एसटीएफ के मुताबिक विजय उर्फ नीटू एक दशक से इस धंधे में है और उसने इस धंधे के गुर अरविंद राणा गैग में रहकर सीखे हैं.

एसटीएफ मेरठ के सीओ ब्रिजेश सिंह ने बताया कि विजय उर्फ नीटू ने नौकरी मिलने के बाद भी इस अपराध से दूरी नहीं बनाई. हर परीक्षा में वह अपने गैंग के जरिये अभ्यर्थियों से लाखों रूपये ठगता था. इस तरह उसने करोड़ों रूपये की सम्पत्ति भी अर्जित कर रखी है. उसके पास बड़ौत में 17 बीघा बेशकीमती जमीन और सोनीपत के अंसल टाउन में एक मकान के अलावा कई प्रापर्टी भी है. उसके पास लक्जरी कार के अलावा हाल ही में खरीदे गये दो प्लाट भी हैं. प्लाट परिजनों के नाम हैं लेकिन पैसा विजय उर्फ नीटू ने ही लगाया है.

एफटीएफ सीओ ब्रिजेश सिंह ने बताया कि सिविलकोर्ट ग्रुप-सी परीक्षा के लिए विजय उर्फ नीटू ने कई अभ्यर्थियों से वसूली की थी. सॉल्वर देने के 3 से 5 लाख और ओएमआर शीट बदलवाने के लिए 5 से आठ लाख रूपये तक वसूले गये थे. इस परीक्षा में वसूली के बाबजूद पेपर आउट कराने का जुगाड़ नहीं बैठ पाया तो गैंग ने फर्जी सॉल्व पेपर अभ्यर्थियों को देकर पैसा वसूल किया. एसटीएफ ने मुखबिर को अभ्य़र्थी बनाकर विजय के पास भेजा तो उसने सॉल्व पेपर के लिए 10 लाख रूपये की मांग की थी. एसटीएफ ने उसके पास से उत्तरतालिका की हस्तलिखित कापी, स्विफ्ट कार, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पंचायत चुनाव: 57 हजार ग्राम पंचायतों में प्रशासक होंगे नियुक्त, 2027 विधानसभा के बाद इलेक्शन
यूपी पंचायत चुनाव: 57 हजार ग्राम पंचायतों में प्रशासक होंगे नियुक्त, 2027 विधानसभा के बाद इलेक्शन
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को मिली धमकी की प्रकाश आंबेडकर ने की निंदा, 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और...'
कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके को मिली धमकी की प्रकाश आंबेडकर ने की निंदा, 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता...'
मोतिहारी जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 10 मौतों के बाद 14 मद्य निषेध कर्मी सस्पेंड
मोतिहारी जहरीली शराब कांड में बड़ा एक्शन, 10 मौतों के बाद 14 मद्य निषेध कर्मी सस्पेंड
सिरमौर: गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में सफाईकर्मी ने बनाया वीडियो, भड़की छात्राओं ने कर दी धुनाई
सिरमौर: गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में सफाईकर्मी ने बनाया वीडियो, भड़की छात्राओं ने कर दी धुनाई

वीडियोज

Heat Wave Alert:बेजुबानों पर गर्मी का कहर, जू का मेगा कूलिंग प्लान! | Summer
Sansani | Crime News | Twisha Murder Case: वीडियो में कैद ट्विशा की बेफिक्र कहानी | Bhopal
Janhit | Twisha Murder Case: ट्विशा के साथ क्या हुआ? 'वकील' पति, 'जज' सास बच जाएंगे? | Bhopal
UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
सिरमौर: गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में सफाईकर्मी ने बनाया वीडियो, भड़की छात्राओं ने कर दी धुनाई
सिरमौर: गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में सफाईकर्मी ने बनाया वीडियो, भड़की छात्राओं ने कर दी धुनाई
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Aishwarya Rai Cannes 2026: कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक
कांस क्लोजिंग सेरेमनी में ऐश्वर्या राय का 'फेदर शो', पैंटसूट में दिखा बॉसी अवतार, छा गया दूसरा रेड कार्पेट लुक
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
India First Chocolate: यह थी भारत की पहली चॉकलेट, जानें कहां लगी थी इसकी फैक्ट्री?
यह थी भारत की पहली चॉकलेट, जानें कहां लगी थी इसकी फैक्ट्री?
डांस करते हुए हसीना को चढ़ी नागिन की आत्मा, स्टेज पर फन फैला जमकर उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
डांस करते हुए हसीना को चढ़ी नागिन की आत्मा, स्टेज पर फन फैला जमकर उड़ाया गर्दा- वीडियो वायरल
Embed widget