एक्सप्लोरर

ठगी: चेक की क्लोनिंग कर फ्रॉड करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बैंक चेक की क्लोनिंग करके ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बैंक चेक की क्लोनिंग करके ठगी करने वाले गिरोह का भण्डाफोड़ करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया. एसटीएफ के सूत्रों ने यहां बताया कि पिछले कुछ दिनों से बैंक और अन्य वित्तीय संस्थानों में धोखाधड़ी की घटनाओं की सूचना के शुरुआती पड़ताल में चेक क्लोनिंग करने वाले एक गिरोह के बारे में सुराग मिला था.

उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता लगा कि जालसाजों ने चेकों के जल्द भुगतान के लिये बनाये गये इमेज बेस्ड क्लियरिंग सिस्टम की कमियों का फायदा उठाकर करोड़ों की ठगी की है. इस मामले में हमीरपुर में दर्ज एक मुकदमे के सिलसिले में भारतीय स्टेट बैंक के कर्मी अजय सिंह यादव को गिरफ्तार किया था.

सूत्रों के मुताबिक अजय ने पूछताछ में बताया कि इस गैंग का मुख्य सरगना कानपुर निवासी आदित्य शुक्ला है. वह उसके बचपन का साथी है. उसी के कहने पर विभिन्न खाता धारकों के खातों में जमा धनराशि की जानकारी एवं अन्तिम भुगतान चेक की सिरीज संख्या उसको दी जाती थी. उसके बाद वह उन खाताधाराकों के फर्जी चेक (क्लोन) तैयार कर उन खातों से धनराशि निकलवाता था.

अजय से पूछताछ में हुए खुलासों के आधार पर कानपुर से आदित्य और उसके साथी जगदीप मिश्रा को गिरफ्तार किया गया. आदित्य ने पूछताछ में बताया कि अजय और बैंक आफ बड़ौदा के कर्मचारी प्रेम वाजपेयी के साथ-साथ अखिलेश तिवारी, विकास, जगदीप और रिन्कू नामक व्यक्ति उसके गैंग के सक्रिय सदस्य हैं. वे सभी मिलकर अपने बैंककर्मियों की सहायता से चेक का क्लोन बनाकर धोखाधड़ी करते थे.

आदित्य शुक्ला और जगदीप मिश्रा पूर्व में इलाहाबाद के मुट्ठीगंज में भी इस प्रकार के अपराध में जेल जा चुके हैं. पकड़े गये लोगों के पास से 14 लाख 80 हजार रुपये नकद, एक पिस्तौल, चेक क्लोनिंग के लिये स्टेशनरी का सामान, 159 इस्तेमालशुदा बैंक चेक, 101 आधार कार्ड तथा विभिन्न बैंकों की 44 चेक बुक इत्यादि बरामद की गयी हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने की आंच पहुंची जयपुर, पूरे राजस्थान में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
PM आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने की आंच पहुंची जयपुर, पूरे राजस्थान में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
संजय सिंह का बड़ा आरोप, 'CJP के धरने को कमजोर करने के लिए मोदी जी ने राहुल गांधी को अपने...'
पीएम हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह भड़के, पूछा- जंतर-मंतर क्यों नहीं आ रहे?
पीएम हाउस के बाहर राहुल गांधी के धरने पर संजय सिंह भड़के, पूछा- जंतर-मंतर क्यों नहीं आ रहे?
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget