एक्सप्लोरर

पुलिस भर्ती परीक्षा: STF ने मेरठ से 22 लोगों को पकड़ा, अब तक कुल 52 गिरफ्तारियां

दो दिवसीय परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड करा रहा है. कांस्टेबल के 41 हजार 520 पदों को भरने के लिए परीक्षा 56 जिलों के 860 भर्ती केन्द्रों पर यह संचालित हो रही है.

लखनऊ: सिपाही भर्ती परीक्षा में धांधली करने वालों की गिरफ्तारियों का दौर जारी है. एसटीएफ़ ने मेरठ से 22 लोगों को गिरफ़्तार किया है जिसमें 8 साल्वर हैं. अलीगढ़ पुलिस ने आंसर शीट तैयार करने वाले गिरोह के 9 अभियुक्तों को पकड़ा है. यह लोग यूपी पुलिस की परीक्षा में आंसर शीट तैयार कर बदलते थे. पुलिस ये जानने कोशिश कर रही है कि इन लोगों ने आंसर शीट तैयार करके किन-किन लोगों को दिए थे और यह भी पता लगा रही है कि यह आंसर शीट फर्जी थी या असली और अगर असली थी तो यह पेपर कहां से आउट हुआ. यह लोग हर कैंडिडेट 200000 रुपए तक लिया करते थे.पुलिस भर्ती परीक्षा का आज दूसरा दिन है और इसी के साथ यूपी के हाथरस जिले में दूसरों की जगह परीक्षा देने पहुंचे दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तारियों के आकड़े

मेरठ से 22

अलीगढ़ 9

हाथरस 2

इलाहाबाद गोरखपुर- 19

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) पैसा लेकर कांस्टेबल बनाने की गारंटी देने वाले 19 जालसाज को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. उनके पास से हाईटेक उपकरण बरामद हुए हैं. दो दिवसीय परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड करा रहा है. कांस्टेबल के 41 हजार 520 पदों को भरने के लिए परीक्षा 56 जिलों के 860 भर्ती केन्द्रों पर यह संचालित हो रही है.

UPPCS : इलाहाबाद में बांटा गया गलत प्रश्नपत्र, आयोग ने रद्द की परीक्षा

एसटीएफ के महानिरीक्षक अमिताभ यश ने बताया कि गोरखपुर से 11 और इलाहाबाद से पांच लोग पकड़े गए हैं. इलाहाबाद के एसएसपी नितिन तिवारी ने जानकारी दी कि इलाहाबाद में तीन और लोग गिरफ्तार किए गए हैं. उनके पास से जासूसी माइक (स्पाई माइक) और कान में लगाया जाने वाला एक छोटा उपकरण बरामद किया गया है.

नकल माफिया पर लगाम कसने के लिए सरकार एसटीएफ और स्थानीय खुफिया एजेंसियों की मदद से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं सफलतापूर्वक कराने में सफल रही थी. पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर से अनिल गिरि पकड़ा गया है. गिरि ने कबूला कि उसने आवेदकों से पैसे लिए हैं. उसने उन्हें साल्वर (प्रश्नपत्र हल करने वाला) उपलब्ध कराने की गारंटी दी.

खनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन के पास स्थित होटल में लगी भयानक आग, 5 लोगों की मौत

यश ने बताया कि पूर्व में भी परीक्षा के दौरान ब्लू टूथ उपकरण के इस्तेमाल की घटनाएं हो चुकी हैं. प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर चल रही गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिये गए हैं. उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर अफवाह थी कि मौजूदा परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो चुका है लेकिन बाद में पता चला कि जिस प्रश्नपत्र का जिक्र किया जा रहा था, वह फर्जी था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
बिहार विधानसभा में गूंजा पटना में प्रदर्शन का मुद्दा, BJP बोली- 'ये छात्र नहीं गुंडा थे, अपराधी थे'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
मुंबई रेलवे की अनोखी पहल, 'यमराज' बनकर यात्रियों को ट्रैक क्रॉसिंग के खतरे से किया जागरूक
दिल्ली: RML अस्पताल का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने को तैयार, जल्द मिलेगा आधुनिक इलाज
दिल्ली: RML अस्पताल का नया सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक शुरू होने को तैयार, जल्द मिलेगा आधुनिक इलाज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget