एक्सप्लोरर

एक लाख का इनामी मेरठी गैंगस्टर सोनू उर्फ सोकेन्द्र मोरना अरेस्ट, यूपी एसटीएफ ने दिल्ली से पकड़ा

एक लाख के ईनामी गैंगस्टर सोनू उर्फ सोकेन्द्र मोरना को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. करीब डेढ़ साल पहले सोनू ने अपने गांव में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था.

मेरठ: एक लाख के ईनामी गैंगस्टर सोनू उर्फ सोकेन्द्र मोरना को यूपी एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. करीब डेढ़ साल पहले सोनू ने अपने गांव में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था. पुलिस को इस मर्डर केस समेत कई मामलों में सोनू की तलाश थी. एसटीएफ ने दिल्ली से सोनू की गिरफ्तारी की है.

दुश्मन के मां-बाप को मारकर बना एक लाख का इनामी

सोनू ने 10 जुलाई 2017 को अलीपुर मोरना में अपने पुराने दुश्मन के मां-बाप की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद पुलिस ने इस वारदात में शामिल सभी आरोपियों को जेल भेज दिया था जबकि सोनू फरार रहा. इस दौरान सोनू ने कई और वारदातों को अंजाम दिया.

सोनू की फरारी के चलते उसके ऊपर एक लाख रूपये का इनाम घोषित था और यूपी पुलिस के अलावा एसटीएफ उसकी तलाश कर रही थी. सोनू कई सालों से दिल्ली-एनसीआर के कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना के गैंग के लिए सुपारी किलिंग करता था. एसटीएफ ने दिल्ली के गीता कालोनी से सोनू की गिरफ्तारी की. सोनू यहां अपना नाम बदलकर एक किराये के मकान में रहता था.

पहले दोस्त फिर दुश्मन हुआ गांव का जॉनी

मेरठ के अलीपुर मोरना गांव के सोनू की गांव के ही जॉनी से करीब 9 साल पुरानी दुश्मनी है. सोनू और उसका भाई मोनू कालेज के दिनों में जॉनी के दोस्त थे. मोनू और जॉनी ने 2009 में मवाना में दिनदहाड़े अरशद और हसीन की हत्या कर दी थी. इस मामले में मोनू और जॉनी जेल गये. इस केस के वादी और चश्मदीद हसीन के भाई बाबर ने जब समझौते से इंकार कर दिया तो सोनू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसे भी मार डाला.

जमानत पाने के लिए करवाया था अपने पिता का कत्ल

जेल में बंद बदमाश कंपनी को कोर्ट से जमानत नही मिल रही थी तो सबने मिलकर सोनू के पिता धर्मसिंह की हत्या का प्लान बनाया और कत्ल के बाद हसीन और अरशद के मर्डर के पैरोकारों के नाम आरोपियों की जगह पर केस में दर्ज करा दिये. लेकिन जब पुलिस ने हत्या का खुलासा किया तो जॉनी का भाई और उसके साथी धर्मसिंह के हत्यारे निकले. इस दौरान सोनू को खर्चे के लिए अपना खेत तक बेचना पड़ा था जबकि जॉनी उसी के खर्चे पर जेल में बना रहा. लेनदेन को लेकर जॉनी और सोनू के बीच तलवारें खिंच गई.

रंजिश इतनी बढ़ी कि अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए 2017 में सोनू ने जॉनी के मां-बाप की हत्या कर दी. जॉनी उस वक्त जेल में था. इसी साल जॉनी जब जेल से छूटा तो सोनू को अपनी जान का खतरा पैदा हो गया. उसने मेरठ में अपनी आवाजाही बंद कर दी और दिल्ली-नोएडा में रहकर अनिल दुजाना गैंग के लिए काम करने लगा. इस दौरान सोनू ने सुपारी के लिए हत्यारों की वारदातों को अंजाम दिया और मुजफ्फरनगर, शामली और मेरठ में कई वारदातें की. पुलिस को उसकी तलाश थी जिसमें एसटीएफ को कामयाबी मिली है.

एसटीएफ से जारी प्रेसनोट के मुताबिक सोनू के खिलाफ 2011 से 2018 के बीच संगीन धाराओं के 14 मुकदमें दर्ज है. यूपी के कई शहरों के अलावा दिल्ली-एनसीआर के जिलों से भी सोनू का आपराधिक ब्यौरा जुटाया जा रहा है. सोनू की गिरफ्तारी के बाद मेरठ और आसपास के इलाकों में इस कुख्यात के नाम से बना हुआ खौफ खत्म होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
बांकीपुर रिजल्ट: महागठबंधन से पहली प्रतिक्रिया, प्रशांत किशोर को बधाई
Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की आंधी, BJP और RJD को अब तक कितने वोट मिले?
LIVE: बांकीपुर में प्रशांत किशोर की आंधी, BJP और RJD को अब तक कितने वोट मिले?
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
सज्जाद लोन को त्रेहगाम में चुनौती? बिलाल ने दिए एंट्री के संकेत
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल
'पीएम से पूछना चाहता हूं कि...', पप्पू यादव के मामले पर अरविंद केजरीवाल का सवाल

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget