एक्सप्लोरर

यूपी: शिवपाल यादव की कमजोरी में खुद की मजबूती देख रही समाजवादी पार्टी

लोकसभा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद माना जा रहा था कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल सिंह यादव के साथ कटुता को खत्म करेंगे. लेकिन सपा ने शिवपाल की विधानसभा सदस्यता खत्म करने की अर्जी डालकर सभी बातों पर विराम लगा दिया है.

लखनऊ: लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) की करारी हार के बाद उम्मीद की जा रही थी कि मुलायम सिंह यादव का परिवार फिर से एकजुट हो सकता है और अखिलेश अपने चाचा शिवपाल से मधुर संबंध बनाने की चेष्टा करेंगे.

मगर, इस दिशा में कोई प्रयास करने के बजाए सपा ने दलबदल कानून के तहत शिवपाल सिंह यादव की विधानसभा सदस्यता रद्द करने के लिए विधानसभा में याचिका लगा दी है. वहीं, नरेश अग्रवाल के बेटे नितिन अग्रवाल पर पार्टी चुप है, जबकि नितिन अब भाजपा का दामन थाम चुके हैं.

राजनीतिक गलियारों में अब चर्चा यह होने लगी है कि शिवपाल को कमजोर करके सपा अपना बेस वोट बचाने की कोशिश कर रही है.

शिवपाल ने लोकसभा चुनाव के दौरान ही सपा छोड़ दी थी, लेकिन सपा ने उस समय उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म कराने को लेकर कोई पहल नहीं की थी. तब माना जा रहा था कि आगे चल कर चाचा-भतीजे में सुलह हो सकती है. लेकिन ऐसा हुआ नहीं. साफ है कि अब यादव वोट बैंक पर वर्चस्व की लड़ाई में सपा को शिवपाल की पार्टी से जूझना होगा और इसको लेकर मुलायम परिवार में खटास और बढ़ेगी. उपचुनाव में प्रसपा की नामौजूदगी का फायदा अब किसे होगा, यह तो बाद में पता चलेगा.

राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि शिवपाल यादव ने लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी को चुनाव मैदान में उतार कर अपनी ताकत दिखाने का प्रयास किया था, लेकिन वह सफल नहीं हुए. वह सिर्फ वोट कटवा साबित हुए. इसी कारण सपा फिरोजाबाद की अपनी परंपरागत सीट हार गई.

सपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि "शिवपाल को अब पार्टी में रखने से कोई फायदा नहीं है. उन्हें कमजोर करने से उनके साथ लगे जमीनी यादव नेता उनसे टूट कर सपा के पाले में आ जाएंगे. इससे उपचुनाव में पार्टी को फायदा होगा. हालांकि ज्यादातर लोग समझ गए हैं कि शिवपाल सपा के बगैर कुछ नहीं है. वह समय-समय पर सपा को डेंट ही करते रहे हैं. ऐसे में उनकी सदस्यता छीनकर उन्हें कमजोर करना जरूरी है."

राजनीतिक विश्लेषक रतनमणि लाल का कहना है, "शिवपाल सपा से अलग होने के बाद अपना राजनीतिक करियर कांग्रेस में देख रहे थे. कांग्रेस में उनके जाने की खूब चर्चा भी थी. लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के हाशिये पर चले जाने के बाद वह अकेले पड़ गए. लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा ने भी शिवपाल को महत्व देना कम कर दिया है."

उन्होंने कहा, "अखिलेश और मुलायम दोनों समझ गए हैं कि शिवपाल के पास अब न कांग्रेस में जाने का रास्ता है और न भाजपा में ही. ऐसे में अब उन्हें कमजोर करके ही सपा मजबूत हो सकती है. उनके साथ जुड़े यादव वोट सपा अपने पाले में ले सकती है."

रतनमणि ने कहा, "जो नेता अपने बलबूते राजनीति में मजबूत होता है, उसके कमजोर होने पर उसका वोट बैंक अपने आप ही छिटक जाता है. प्रदेश में ऐसे कई उदाहरण हैं. राजा भैया, अजीत सिंह, चन्द्रशेखर, शारदानंद अंचल जैसे लोग अपने-अपने वोट बैंक पर राजनीति करते थे. इनके कमजोर होने पर इनका वोट बैंक छिटक गया. इसी कारण सपा शिवपाल को कमजोर करने का प्रयास कर रही है."

एक अन्य राजनीतिक विश्लेषक राजकुमार कहते हैं, "लोकसभा चुनाव के बाद शिवपाल सपा में आना चाहते थे, लेकिन अखिलेश उन्हें किसी भी कीमत पर पार्टी में शामिल करने को तैयार नहीं थे. दरअसल शिवपाल को लेने के बाद अखिलेश का सिरदर्द और बढ़ जाता."

उन्होंने कहा, "अखिलेश अब चाहते हैं कि शिवपाल को लेकर कार्यकर्ताओं में कोई कनफ्यूजन न रहे, इसीलिए उनकी विधायकी पर उन्होंने अर्जी डाल दी है. शिवपाल ने लगातार हमले करके अखिलेश को नुकसान ही पहुंचाया है. ऐसे में उनकी सदस्यता खत्म करके कार्यकर्ताओं को भी संदेश देना है कि कोई ऊहापोह की स्थिति न रहे और पार्टी के लोग शिवपाल के खिलाफ भी हमला बोल सकें."

BHU में हंगामा: धरने पर बैठीं छात्राएं, छेड़छाड़ के आरोपी प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग

यूपी: एबीपी न्यूज़ की खबर का बड़ा असर, कौशाम्बी पुलिस ने बंद कराया अंधविश्वास का गोरखधंधा

यूपी: अब सुरंग खोलेगी महाभारत काल के लाक्षागृह का रहस्य, एएसआई से रिसर्च की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अल नीनो और मुंबई में भारी बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
अल नीनो और मुंबई में बारिश एक साथ कैसे? 6 दिन में 1,240 मिमी बरसात, क्यों बदल गई मौसम की चाल?
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
भोजपुर एनकाउंटर केस: भरत तिवारी की मां की तबीयत बिगड़ी, आज से अनशन पर बैठने वाला था परिवार
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
महाराष्ट्र में UCC लागू करने की तैयारी में सरकार, ड्राफ्ट के लिए बनी 7 सदस्यीय हाई-लेवल कमेटी
Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
राम मंदिर चढ़ावा विवाद: गोविंद देव गिरि की भूमिका पर बढ़ा संदेह, चंपत राय के आवास पर गुप्त बैठक
FIFA World Cup 2026: पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
पराग्वे की सीनेटर ने Mbappe को दी गाली, संसद में कहे अपशब्द; मचा बवाल
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
इस राज्य में मछली पालने वालों की होने वाली है चांदी, इस मुस्लिम देश की कंपनी लगाएगी करोड़ों रुपये
Intermittent Fasting Risks: क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
क्या आप भी करते हैं 16:8 फास्टिंग? रिसर्च का ये डराने वाला सच जान लें
Embed widget