एक्सप्लोरर

अखिलेश की उड़ान रोकने पर संग्राम जारी, धर्मेंद्र यादव ने कहा- हम समाजवादी हैं, ईंट का जवाब पत्थर से देंगे

धर्मेंद्र यादवने कहा कि हम सांसदों के साथ निहत्थे समाजवादी लोगों को पीटा गया. उनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी थीं. प्रशासन के लोग हम पर लाठियां और गोलियां चला रहे थे.

प्रयागराज: यूपी के पूर्व सीएम और सपा मुखिया अखिलेश यादव को इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी के कार्यक्रम में शामिल होने से पहले ही लखनऊ एयरपोर्ट पर रोके जाने के बाद कुंभ के शहर प्रयागराज में जमकर हंगामा मचा. आज लोकसभा में समाजवादी सांसद धर्मेंद्र यादव ने यह मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि कल हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रयागराज आना था पर यूपी प्रशासन ने उन्हें लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक लिया. यादव ने कहा कि हम सांसदों के साथ निहत्थे समाजवादी लोगों को पीटा गया. उनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी थीं. प्रशासन के लोग हम पर लाठियां और गोलियां चला रहे थे. धर्मेंद्र यादव ने कहा कि हम विशेषाधिकार हनन का नोटिस देते हैं. धर्मेंद्र यादव ने लोकसभा स्पीकर से नोटिस को स्वीकार करने की भी अपील की. लोकसभा में सर पर पट्टी बांध कर पहुंचे सासंद धर्मेंद्र यादव ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, हम समाजवादी हैं, ईंट का जवाब पत्थर से देंगे.'' जिसके जवाब में संसदीय कार्यमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ''सांसद के प्रति हमारी सहानुभूति है, लेकिन जो बताया वो सच नहीं है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कार्यक्रम में अखिलेश यादव जा रहा थे, वहां के वीसी ने प्रशासन को लिखकर दिया था कि अखिलेश यादव के आने से कानून व्यवस्था बिगड़ेगी. इसका सरकार से कोई लेना देना नहीं है.'' प्रयागराज में अब भी अलग अलग इलाकों में प्रदर्शन व हंगामा हो रहा है. समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन की आशंका के बीच अमित शाह का संगम जाने का रूट भी बदल दिया गया है. पहले नए यमुना पुल के पास से संगम की तरफ़ जाना था लेकिन रुट बदलकर पीपा पुल से संगम नोज़ कर दिया गया. बता दें कि सपा कार्यकर्ताओं ने सडकों पर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ व पथराव किया तो जवाब में पुलिस ने भी लाठीचार्ज किया. हंगामे के दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई. पुलिस लाठीचार्ज में सपा सांसद धर्मेंद्र यादव का सर फट गया तो फूलपुर के सांसद नागेंद्र पटेल और गोरखपुर के सांसद प्रवीण निषाद को भी चोटें आईं. लाठीचार्ज में सपा के तकरीबन पचास कार्यकर्ता चोटिल हुए हैं. सपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये गए पथराव में एसएसपी नितिन तिवारी समेत एक दर्जन से ज़्यादा पुलिस वालों को हल्की चोट लगी है. सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुए ज़बरदस्त हंगामे के चलते शहर के बालसन चौराहे के आसपास करीब दो घंटे तक अराजकता के हालात रहे. आसपास के सभी बाजार बंद हो गए थे और सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था. हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी. सपा कार्यकर्ताओं की तरफ से आगजनी भी की गई. करीब दो घंटे बाद पुलिस ने आरएएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ और ब्लैक कमांडोज़ की मौजूदगी में सपा के तीन सांसदों समेत सौ से ज़्यादा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर हालात को काबू में किया. हंगामे के दौरान हवाई फायरिंग किसकी तरफ से हुई, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget