एक्सप्लोरर

यूपी: अखिलेश का पीएम पर पलटवार, 'सराब और शराब का अंतर वह लोग नहीं जानते जो नफ़रत के नशे को बढ़ावा देते हैं'

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि सराब और शराब का अंतर वे लोग नहीं जानते जो नफ़रत के नशे को बढ़ावा देते हैं. वहीं दूसरी ओर मायावती ने कहा कि व्यक्तिगत, जातिगत और साम्प्रदायिक द्वेष और घृणा की राजनीति करना भाजपा एण्ड कम्पनी की शोभा है जिसके लिये उनकी सरकार लगातार सत्ता का दुरुपयोग करती रही है.

लखनऊ: मेरठ में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपा, रालोद और बसपा गठबंधन को 'सराब' बताने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा प्रमुख मायावती ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि सराब और शराब का अंतर वे लोग नहीं जानते जो नफ़रत के नशे को बढ़ावा देते हैं. वहीं दूसरी ओर मायावती ने कहा कि व्यक्तिगत, जातिगत और साम्प्रदायिक द्वेष और घृणा की राजनीति करना भाजपा एण्ड कम्पनी की शोभा है जिसके लिये उनकी सरकार लगातार सत्ता का दुरुपयोग करती रही है.

मेरठ: पीएम मोदी ने कहा- जो गरीबों के खाते नहीं खुलवा पाए वे खाते में पैसे कहां से डालेंगे

अखिलेश ने प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के बाद ट्वीट कर कहा , ‘‘आज टेली-प्रॉम्प्टर ने यह पोल खोल दी कि सराब और शराब का अंतर वे लोग नहीं जानते जो नफ़रत के नशे को बढ़ावा देते हैं. सराब को मृगतृष्णा भी कहते हैं और यह वह धुंधला सा सपना है जो भाजपा पांच साल से दिखा रही है लेकिन जो कभी हासिल नहीं होता. अब जब नया चुनाव आ गया तो वह नया सराब दिखा रहे हैं.'

मेरठ में बोले PM मोदी: एक तरफ एक दमदार चौकीदार है और दूसरी तरफ दागदारों की भरमार है

बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर कहा, 'पीएम श्री मोदी ने आज मेरठ से लोकसभा चुनाव अभियान की शुरूआत करते हुए कहा कि मैं अपना हिसाब दूंगा लेकिन विदेश से कालाधन वापस लाकर गरीबों को 15 से 20 लाख रुपये देने और किसानों की आय दोगुनी करने आदि जनहित के मुद्दों का हिसाब-किताब दिये बिना ही वे मैदान छोड़ गए. क्या चौकीदार ईमानदार है.’’

मायावती ने दूसरे ट्वीट में कहा, ‘‘व्यक्तिगत, जातिगत और साम्प्रदायिक द्वेष और घृणा की राजनीति करना भाजपा एण्ड कम्पनी की शोभा है जिसके लिये उनकी सरकार लगातार सत्ता का दुरुपयोग करती रही है. देशहित को सर्वोपरि मानकर ऐसी गरीब, लोकतंत्र और जनविरोधी सरकार से देश को मुक्ति दिलाने के लिए बसपा-सपा-रालोद ने गठबंधन किया है.’’

यूपी: सीएम योगी का सपा बसपा पर निशाना, 'हमारे काम से लुटेरे एक हो गए'

मेरठ से चुनावी अभियान की शुरूआत करते हुये प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सपा के स, रालोद के रा और बसपा के ब को मिलाकर सराब बनती है जो कि सेहत के लिये खतरनाक होती है इसलिये इस गठबंधन से सावधान रहना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का मार्च शुरू होने से पहले फेल? अभी तक नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव
LIVE: RJD का मार्च शुरू होने से पहले फेल? अभी तक नहीं पहुंचे तेजस्वी यादव
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
ऐसे होगा अलायंस? आपस में भिड़े सपा MLA और इमरान मसूद, मुस्कुरा दीं इकरा हसन
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget