एक्सप्लोरर

यूपी: ब्रज में 10 दिन तक मनाया जाएगा रंगोत्सव, जानें इस बार क्या है खास

यह आयोजन 13 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा. अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले इन कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय प्रायोजकों के सहयोग से किया जा रहा है. इनमें विश्वस्तरीय कलाकार, ओलंपिक में भाग ले चुके महिला व पुरुष पहलवान, अखिल भारतीय स्तर के कवि, भाषाई कवि, लोक-संगीत से जुड़े कलाकार आदि भाग लेंगे.

मथुरा: ब्रज में रंगोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं जो 10 दिन तक चलेगा. उत्तर प्रदेश सरकार इस वर्ष भी इस कार्यक्रम को पूरी भव्यता के साथ आयोजित कराने की तैयारियों में लगी है. उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद, राज्य पर्यटन विभाग और संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन उत्सव के मद्देनजर जी-जान से जुटे हैं.

ब्रज में होली महोत्सव के कार्यक्रम वसंत पंचमी से शुरू होकर होली जलने तक बदस्तूर पूरे 50 दिन तक जारी रहते हैं. योगी सरकार ने गत वर्ष से इन्हें पर्यटन विकास की दृष्टि से और भी ज्यादा प्रचारित-प्रसारित कर आकर्षक एवं पर्यटक हितैषी बनाने के प्रयास शुरू किए हैं.

परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं मथुरा-वृन्दावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रताप ने कहा, ‘‘ब्रज की प्राचीन विधाओं को प्रचारित-प्रसारित करने और उन्हें जीवंत रखने के लिए और होली के मौके पर देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को इसका करीब से अहसास कराने के लिए इस वर्ष भी ‘रंगोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह आयोजन 13 मार्च से शुरू होकर 22 मार्च तक चलेगा. अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किए जाने वाले इन कार्यक्रमों का आयोजन स्थानीय प्रायोजकों के सहयोग से किया जा रहा है. इनमें विश्वस्तरीय कलाकार, ओलंपिक में भाग ले चुके महिला व पुरुष पहलवान, अखिल भारतीय स्तर के कवि, भाषाई कवि, लोक-संगीत से जुड़े कलाकार आदि भाग लेंगे.’’

प्रताप ने बताया कि 13 मार्च को ब्रज भाषा कवि सम्मेलन का सबसे पहला कार्यक्रम, वृन्दावन शोध संस्थान के सभागार में अपराह्न 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक होगा. इसी तरह अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग दिन विभिन्न कार्यक्रम होंगे जिनमें बरसाने की लठामार होली भी शामिल होगी.

बता दें कि वसंत पंचमी के अवसर पर रविवार को वृन्दावन के बांकेबिहारी मंदिर सहित सभी मंदिरों में ठाकुरजी को गुलाल अर्पित किए जाने के साथ ही ब्रज में पचास दिन के चलने वाले होली महोत्सव की शुरुआत हो गई.

सदियों से चली आ रही परंपरानुसार ब्रजमण्डल के सभी मंदिरों में रविवार को वासंती परिधान में सजे-संवरे ठाकुर को अर्पण कर भक्तों के ऊपर प्रसाद के रूप में अबीर-गुलाल फेंका गया. इसी के साथ अब होली फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा (होली जलाए जाने तक) प्रतिदिन होली खेली जाएगी.

ठा. बांकेबिहारी मंदिर में टेसू के फूलों से बने रंग से होली खेली जाती है. ये रंग शरीर को कोई हानि नहीं पहुंचाता. बल्कि, अनेक शास्त्रोक्त औषधियों के मिश्रण से बना यह रंग त्वचा को कांति पहुंचाता है. इसीलिए, अन्य मंदिरों में भी होली खेलने के लिए टेसू के रंगों का प्रयोग किया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
Live: यूपी एमएलसी चुनाव की मतगणना शुरू, थोड़ी देर में आएगा पहला रुझान
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
'भारत को सोने का शेर बनाना है', सनातन धर्म सम्मेलन में बोले CM सम्राट चौधरी
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना
खरगे के 'बाप' वाले बयान पर भड़के प्रमोद कृष्णम, 'रावण' से कर दी तुलना

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget