एक्सप्लोरर

कुशीनगर हादसे के बाद रेलवे का फैसला, सितंबर महीने तक बंद होंगी UP की 121 मानवरहित क्रॉसिंग

उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने 121 मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक लगा कर उन्हें बंद करने की योजना बनाई है. रेलवे ने यह काम जून 2018 से शुरू कर इसी साल सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है.

लखनऊ: उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने 121 मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक लगा कर उन्हें बंद करने की योजना बनाई है. रेलवे ने यह काम जून 2018 से शुरू कर इसी साल सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है. 26 अप्रैल को यूपी के कुशीनगर में मानवरहित क्रासिंग पर ट्रेन से स्कूल वैन की टक्कर होने से 13 बच्चों की जान चली गई थी.

उत्तर रेलवे मंडल के रेल प्रबंधक(डीआरएम) सतीश कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में कुल 121 मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग हैं. ये सभी क्रॉसिंग लखनऊ-कानपुर मार्ग, लखनऊ-वाराणसी मार्ग और लखनऊ-प्रयाग रेलवे मार्ग पर हैं, जिन्हें 2020 तक फाटक लगाकर बंद करना था. लेकिन हाल ही में हुई बैठक में फैसला लिया गया कि यह काम इसी साल सितंबर तक पूरा किया जाएगा.

डीआरएम कुमार ने बताया कि उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल को अब 109 मानवरहित क्रॉसिंग पर फाटक लगाने हैं. ऐसे कुल 121 फाटकों में से 12 पर फाटक निर्माण जारी है. बाकी 109 मानवरहित फाटकों के लिए उत्तर रेलवे का लखनऊ मंडल जल्द ही टेंडर जारी करेगा. उन्होंने बताया कि मानव रहित क्रॉसिंग पर फाटक निर्माण का कार्य पूरा नहीं होने तक इन सभी क्रॉसिंग पर 'गेट मित्र' तैनात रहेंगे ताकि इन क्रॉसिंग पर ट्रेन आने के समय वाहनों को गुजरने से रोका जाए.

बता दें कि 26 अप्रैल को कुशीनगर दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मानवरहित क्रॉसिंग पर हादसा रोकने के लिए आवश्यकता पड़ी तो रोड ओवरब्रिज बनाया जाएगा.

पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों का दावा था कि कुशीनगर में मानवरहित रेलवे क्रॉसिंग पर गेट मित्र तैनात था. उसने स्कूल वैन चालक को रोकने की कोशिश की थी लेकिन कान में इयरफोन लगा होने के कारण ड्राइवर गेट मित्र की बात नही सुन पाया और यह हादसा हो गया.

दुर्घटना में बुरी तरह घायल वैन चालक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. हादसे के बाद मुख्यमंत्री के आदेश पर स्कूल प्रबंधक और प्राचार्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की गयी थी.

बता दें कि साल 2016 में भदोही में भी स्कूली बच्चों को ले जा रही एक मिनी बस ट्रेन से टकरा गई थी, जिससे आठ बच्चों की मौत हो गई थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन पर आया अभिजीत दीपके का बयान, जानें क्या कहा?
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'
रवि किशन का 'मौन व्रत' वाला वीडियो वायरल, बोले- 'आज शांत रहने दो'

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितनी दौलत के मालिक हैं जसप्रीत बुमराह? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
यूसुफ पठान लौटेंगे ममता बनर्जी के साथ? लंच के बाद बदल गई कहानी
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget