एक्सप्लोरर

यूपी: महिला सुरक्षा को लेकर प्रियंका गांधी का वार, फिर कठघरे में योगी सरकार

कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा को लेकर पहले भी योगी सरकार को कठघरे में खड़ा कर चुकी हैं. एक बार फिर प्रियंका ने ट्वीट के जरिए सरकार पर सवाल उठाया है.

लखनऊ: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिला सुरक्षा को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है. प्रियंका ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर योगी सरकार को निशाने पर लिया है. प्रियंका ने लिखा, ''उत्तर प्रदेश में एक दिन भी ऐसा नहीं बीतता जिस दिन भाजपा सरकार महिलाओं को ये भरोसा दिलाने में कामयाब हो कि आप सुरक्षित हैं और अगर आपके साथ कोई घटना घटती है तो आपको न्याय मिलेगा.''

प्रियंका ने एक दूसरे ट्वीट में लिखा, ''उत्तर प्रदेश में ये उन्नाव मामले जैसा ही दुहराव लग रहा है. अगर कोई महिला BJP नेता के खिलाफ शिकायत करती है, तो उसको न्याय मिलना तो दूर की बात, उसकी खुद की सुरक्षा की भी गारंटी नहीं रहती.''

तीसरे ट्वीट में प्रियंका ने लिखा, "आवाज उठाने वाली लड़की लापता है या कर दी गयी है. उसके साथ क्या हो रहा है कोई नहीं जानता. आखिर ये कब तक चलेगा?''

इस ट्वीट के साथ प्रियंका ने एक खबर का भी जिक्र किया है. जिसकी टैगलाइन है, ''पूर्व BJP सांसद चिन्मयानंद के खिलाफ FIR दर्ज, शोषण का आरोप लगाने वाली लड़की के गायब होने का है मामला.''

प्रियंका ने जिस मामले को लेकर ट्वीट किया है वो उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का है. शाहजहांपुर में लॉ कॉलेज की एक छात्रा का वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में छात्रा कॉलेज के डायरेक्टर और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर शारीरिक शोषण, डराने-धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगा रही है. छात्रा ने अपने परिवार पर जान को खतरा बताया है. 24 अगस्त को सोशल मीडिया पर शारीरिक शोषण से संबंधित वीडियो डालने के बाद से छात्रा गायब है.

इस मामले को लेकर विवाद बढ़ने के बाद चिन्मयानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. शाहजहांपुर के पुलिस अधीक्षक एस चन्नप्पा ने कहा, ''पूर्व केंन्द्रीय मंत्री चिन्मयानंद के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 364 (हत्या करने के लिए अपहरण करना) और 506 (धमकाने) के तहत शाहजहांपुर में मुकदमा दर्ज किया गया है.''

प्रियंका गांधी ने पहले भी कई मुद्दों पर योगी सरकार को निशाने पर लिया है. इस पहले उन्होंने उन्नाव मामले को लेकर ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि उन्नाव बलात्कार मामला व पीड़िता के पूरे परिवार को प्रताड़ित करना सत्ता के सरंक्षण के बिना सम्भव नहीं. अब परतें खुल रही हैं व भाजपा नेताओं के नाम और पुलिस की लीपापोती सामने आ रही है. कांग्रेस न्याय के लिए प्रतिबद्ध है. ये लड़ाई हम मज़बूती से लड़ेंगे.

यूपी: नए कलेवर के साथ संगठन को विस्तार देगी समाजवादी पार्टी, हो सकते हैं कई अहम बदलाव

यूपी: फर्जी शिक्षकों के खिलाफ सख्त हुई योगी सरकार, चलाया जाएगा अभियान

बुलंदशहर: बच्चा चोर गिरोह की अफवाह से लोगों में दहशत, घरों के बाहर दे रहे हैं पहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
अतीक के परिवार से मिलीं अखिलेश की विधायक, अबान की मौत पर जताया दुख
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
CM हेमंत सोरेन को मारने की धमकी, बोकारो से युवक गिरफ्तार
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget