एक्सप्लोरर

यूपी: अमेठी के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही मोदी सरकार- प्रियंका गांधी

प्रियंका ने कहा कि मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोग यहां चुनाव लड़ने आते हैं और दिनभर में चार घंटे रहकर लौट जाते हैं. दिल से नहीं राजनीति के कारण ये लोग अमेठी आते हैं.

अमेठी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कहा कि केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार अमेठी के लोगों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है. प्रियंका ने अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी पर बिना नाम लिए निशाना साधा और कहा, "कुछ लोग यहां चुनाव लड़ने आते हैं और दिनभर में चार घंटे रहकर लौट जाते हैं. दिल से नहीं राजनीति के कारण ये लोग अमेठी आते हैं. जबकि केंद्र की मोदी सरकार अमेठी की जनता के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है."

कांग्रेस महासचिव ने कहा, "बचपन से मैं और राहुल यहां आ रहे हैं. अमेठी हमारा घर-परिवार है. इस बार आपके भैया (राहुल गांधी) अमेठी से ऐतिहासिक जीत दर्ज करके प्रधानमंत्री बनेंगे."

उन्होंने कहा, "इस बार हम समय कम दे पाएंगे, आप लोग (संगठन) चुनाव लड़ेंगे. इस बार पूर्वांचल पर ध्यान होगा और 2022 के चुनाव में भी मैं सक्रिय रहूंगी."

प्रियंका ने कहा, "जिस भी कार्यकर्ता को लग रहा है कि उसे तवज्जो नहीं मिल रही है, उन पर पूरी तरह से ध्यान दिया जाएगा."

इससे पहले प्रियंका का मुसाफिरखाना पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. कमरौली के रोड नंबर एक पर वाहन से उतर कर प्रियंका ने पैदल रोड शो किया और लोगों से मुलाकात की.

प्रियंका ने कैंसर बीमारी से पीड़ित इन्हौना कस्बा निवासी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य मो. लतीफ के घर जाकर उनका हाल जाना.

इसके बाद वह मुसाफिरखाना ए.एच. इंटर कॉलेज पहुंचीं, जहां 'मेरा बूथ मेरा गौरव' कार्यक्रम के तहत 1956 बूथों के कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने मंथन किया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
शिवसेना किसकी है? सुप्रिया सुले ने दिया ऐसा जवाब
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
नेपाल से दिल्ली तक चरस का खेल, 109 करोड़ का माल जब्त
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
अंग्रेजी में भी प्रकाशित होगा ‘उत्तर प्रदेश संदेश’, युवाओं पर फोकस
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान
बिहार में शराबबंदी की होगी समीक्षा? चिराग पासवान का बड़ा बयान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget