एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पर बोले राजनाथ सिंह, 'भारत किसी को छेड़ता नहीं, कोई छेड़े तो छोड़ता नहीं'

सोनभद्र: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत किसी को छेड़ता नहीं, लेकिन अगर कोई छेड़ता है तो फिर उसे छोड़ता नहीं है. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले के एकलव्य मैदान ककरी में बुधवार को चुनावी जनसभा में राजनाथ ने कहा, "भारत अब कमजोर नहीं है. भारत ताकतवर बन चुका है. भारत किसी को छेड़ता नहीं और अगर कोई भारत को छेड़ता है तो उसे भारत छोड़ता नहीं है."

'पाकिस्तान में घुस कर हमारे जवानों ने दिया आतंकवादियों को जवाब'

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा, "भारत कभी भी विस्तारवादी नहीं रहा. हम लोगों ने अपने सभी पड़ोसियों से अच्छे संबंध बनाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में सबको आमंत्रित किया था. यह आमंत्रण हाथ मिलाने के लिए नहीं, दिल मिलाने के लिए था."

उन्होंने कहा, "लेकिन, पाकिस्तान से कुछ आतंकवादी भारत में घुसे और हमारे 17 बहादुर जवानों की हत्या कर दी. हम लोगों ने निर्णय लिया कि इसका बदला जरूर लेंगे. इसके बाद पाकिस्तान में घुस कर हमारे जवानों ने आतंकवादियों को जवाब दिया."

ढाई साल की सरकार में किसी भी मंत्री पर नहीं लगा भ्रष्टाचार का दाग

यूपी की राजनीति पर गृहमंत्री ने कहा, "भारत की राजनीति ने उत्तर प्रदेश के 2014 के संसदीय चुनाव में ऐतिहासिक मोड़ लिया, 80 सीट में 73 सीट बीजेपी व सहयोगियों की झोली में गई. देश में बीजेपी की सरकार बनी और ढाई साल की सरकार में किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा."

केंद्रीय गृहमंत्री ने एसपी व कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि एसपी-कांग्रेस ने गठबंधन नहीं किया है, जनता को ठगने के लिए यह ठगबंधन है. उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा, "एसपी ने उस कांग्रेस से समझौता किया है, जिसका नेता खटिया पर सभा कर रहा था. यह पहली बार हुआ है कि एक नौजवान खटिया सभा करते दिखा. जब उस नौजवान ने देखा कि खटिया से कुछ नहीं होगा, तो उस साइकिल पर बैठ गया जिसे मुलायम सिंह यादव ने पहले से ही पंचर कर दिया है."

यूपी में पूर्ण बहुमत से बनने जा रही है BJP की सरकार

राजनाथ सिंह ने कहा, "एसपी और बीएसपी की सरकार पिछले 15 साल में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधा लोगों को नहीं दिला सकी. अब तक हुए चुनाव में बीजेपी की लहर है और पूर्ण बहुमत से यूपी में हमारी सरकार बनने जा रही है."

उन्होंने कहा, "बीजेपी की सरकार आने पर सोनभद्र के खनन घोटाला करने वालों को माफ नहीं किया जाएगा. उन्हें जेल भेजा जाएगा. एसपी अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी चुनावी सभाओं में विकास की बात करते हैं, लेकिन आदिवासी इलाकों में हालत बद से बद्तर हैं."

''मुख्यमंत्री जी काम बोलता नहीं, काम दिखता है''

गृह मंत्री ने कहा, "विकास के नाम पर लोगों को गुमराह किया गया, आज भी किसानों को सिंचाई के लिए ना पैसे मिले और ना रोजगार. आदिवासियों को अब तक जमीन का अधिकार नहीं मिला." उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव कह रहे हैं कि हमारा काम बोल रहा है. इस पर हमने मुख्यमंत्री को सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री जी काम बोलता नहीं, काम दिखता है."

राजनाथ ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा. साथ ही साथ बेटियों के लिए 50 हजार रुपये का बांड और उद्योगों में 70 प्रतिशत स्थानीय युवाओं को रोजगार देंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
भरतपुर मंदिर से चोरी हुआ हीरा खोजेगी सरकार, इतने लाख है कीमत
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
'INDIA अलायंस के लिए चेतावनी और...', ओवैसी के बयान पर यूपी AIMIM अध्यक्ष
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
सत्या शर्मा बनीं MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष, संकल्पों का ऐलान
सत्या शर्मा बनीं MCD स्थायी समिति की अध्यक्ष, संकल्पों का ऐलान

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
स्कूल नहीं गए पर संविधान का पूरा पता, CJP प्रदर्शन में वायरल इरफान कौन?
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'ईरान की मदद कर रहा रूस', जेलेंस्की के दावे पर ट्रंप का जवाब- मैं पुतिन से...
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
'अभिषेक शर्मा पर कड़े फैसले लो', क्यों भड़के टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget