एक्सप्लोरर

यूपी में हार के साथ ही BJP का हो जाएगा तीन तलाक: सीताराम येचुरी

लखनऊ: मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि दिल्ली और बिहार में हार के बाद उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में हार के साथ ही बीजेपी का ‘तीन तलाक’ हो जाएगा.

यूपी में हार से BJP का होगा तीन तलाक

शुक्रवार को  येचुरी ने कहा, ‘‘बीजेपी ने तीन तलाक के खिलाफ अभियान छेड़ा है. दिल्ली और बिहार की हार के बाद अब उत्तर प्रदेश के अगले चुनाव मे बीजेपी को तीन तलाक जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा.’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी और आरएसएस के लिए दिल्ली विधानसभा की हार पहला तलाक था. बिहार की हार दूसरा और अब उत्तर प्रदेश में हारने के बाद उसका तीन तलाक हो जाएगा.

सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने से रोकना

येचुरी ने कहा कि वाम दल उत्तर प्रदेश की चुनिन्दा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे जहां जनता के बीच वाम आंदोलन का प्रभाव है. उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य बीजेपी और उसके सहयोगियों की सांप्रदायिक शक्तियों को सत्ता में आने से रोकना है और धर्म निरपेक्ष ताकतों के साथ मिलकर काम करना है.

हिन्दुत्व वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए हिंसा

येचुरी ने बीजेपी और संघ पर आरोप लगाया कि वे हिन्दुत्व वोट बैंक के ध्रुवीकरण के लिए हिंसा फैलाते आये हैं. ‘‘यह वोट बैंक की राजनीति का सबसे खराब स्वरूप है.’’ उन्होंने ‘नोटबंदी’ की तुलना ‘नसबंदी’ से करते हुए कहा कि बीजेपी उत्तर प्रदेश का चुनाव किसी भी कीमत पर जीतना चाहती है विशेषकर 2019 के लोकसभा चुनावों को देखते हुए. इसी वजह से आम आदमी पर नयी समस्याएं थोपी जा रही हैं.

हिन्दुत्व के नाम पर हिंसा भड़का रही है RSS और बीजेपी

केरल में वामपंथी कैडरों पर हमलों के लिए बीजेपी और संघ को दोषी ठहराते हुए येचुरी ने कहा कि संघ और बीजेपी हिन्दुत्व के नाम पर हिंसा भड़का रहे हैं. पिछले साल राज्य के विधानसभा चुनाव में एक सीट जीतने के बाद से वे उत्तर केरल में अपना आधार बढाने के लिए भी वे ऐसा कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
‘दिल्ली किसी की बपौती नहीं’, ट्रेन-मेट्रो बंद करने पर बोले संजय सिंह
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
नोएडा में 11 दिन तक धारा 163 लागू, पुलिस ने जारी की गाइडलाइन
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
तो प्रधानमंत्री क्यों बने? अभिजीत दीपके मुबंई से दिल्ली के लिए रवाना
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा
पंजाब: चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत, ग्रामीणों ने काटा हंगामा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget