एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: दादा के नाम से मशहूर हैं लगातार 7 बार MLA रहे श्यामदेव रॉय चौधरी

लखनऊ: वाराणसी समेत पूर्वांचल के कई शहरों में बीजेपी के टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है. शुक्रवार को काशी आये यूपी बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या को भी गुस्साए कार्यकर्ताओं ने नहीं बख्शा. कार्यकर्ताओं ने खुलकर पार्टी नेतृत्व पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया.

बीजेपी नेतृत्व को भी इस बात का अंदाज़ा है कि दादा को किनारे लगाने से उसको खासा नुकसान झेलना पड़ सकता है. शायद इसीलिए शुक्रवार को काशी आये प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद सीधा बनारस की तंग गलियों में रहने वाले दादा के घर पहुँच गए. नाराज दादा को मौर्या ने आश्वासन दिया है कि पार्टी भविष्य में उनका सम्मान बढ़ाएगी.

वाराणसी दक्षिण सीट पर आम जनता में भी रोष

वैसे तो कई सीटों पर टिकटों को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष है. लेकिन एक सीट ऐसी है, जहाँ कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता भी बीजेपी के फैसले से हैरान है. यह सीट है वाराणसी दक्षिण. यहाँ से दादा के नाम से मशहूर श्यामदेव रॉय चौधरी लगातार 7 बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं.

शहर के लिए श्याम देव राय चौधरी अनजान चेहरा नहीं है. श्याम देव राय चौधरी वाराणसी की शहर दक्षिणी सीट के मौजूदा विधायक हैं. लोगों के लिये एक चुनाव जीतना मुश्किल होता है लेकिन चौधरी इस सीट पर 7 बार से विधायक हैं. 77 साल के बुजुर्ग श्याम देव राय चौधरी को पूरा शहर प्यार से दादा कहता है. लेकिन अचानक बीजेपी ने दादा दादा का पत्ता साफ़ कर बार काउंसिल के अध्यक्ष रहे नीलकंठ तिवारी पर विश्वास जताया है.

कौन हैं दादा ?

आज के दौर में जब विधायक बनने वाला व्यक्ति लाव लश्कर और पूरे तामझाम के साथ घूमता है तो वहीं दादा आज भी पैदल, रिक्शा या आटो रिक्शा में घूमते देखा जा सकता है. 1968 में एक सभासद के तौर पर अपना सियासी सफर शुरू करने वाला दादा आज भी हर दल के लिये सबसे बड़ी चुनौती हैं. लेकिन बीजेपी ने उनके साथ जो किया, उससे ना सिर्फ दादा और पार्टी कार्यकर्ता बल्कि आम जनता में भी रोष है.

आपको बता दें कि श्यामदेव राय चौधरी को 1985 में अपने पहले विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन दादा ने इस हार से सबक लिया. अब वो लगातार इस इलाके की रहनुमाई करते आए हैं. लोग इनकी सादगी के कायल हैं.

श्यामदेव राय चौधरी ने आज तक कभी नहीं ली सुरक्षा 

सरकारी गार्ड्स मुहैया कराए जाने के बाद भी श्यामदेव राय चौधरी ने आज तक कभी सुरक्षा नहीं ली. वो अकेले ही घूमते हैं, बिना किसी डर के बिना किसी खौफ के. काशी में कभी वो किसी चाय की दुकान पर लोगों की समस्याएं निपटाते नजर आते हैं तो कभी अपने घर पर.

हालांकि शहर में एक तबका ऐसा भी है जो श्यामदेव राय चौधरी की मुखालफत करता है. उसका मानना है कि दादा बेशक बार बार चुनाव जीतते रहे हैं लेकिन क्षेत्र के विकास में उनकी भागीदारी नहीं रही है. छह बार विधायक रहने के बाद वो इलाके का विकास नहीं करा पाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget