एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: केशव मौर्य ने जताई डिम्पल भाभी से हमदर्दी, कहा- 'BJP की सरकार बनी तो उन्हें मिलेगी पूरी सुरक्षा'

इलाहाबाद: चार दिन पहले इलाहाबाद में हुई सभा में यूपी के सीएम अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज की सांसद डिम्पल यादव द्वारा सपा कार्यकर्ताओं से नाराज़गी और उनकी शिकायत किये जाने का मामला अब यूपी चुनाव में बड़ा सियासी मुद्दा बनता जा रहा है.

यूपी चुनाव: केशव मौर्य ने जताई डिम्पल भाभी से हमदर्दी, कहा- 'BJP की सरकार बनी तो उन्हें मिलेगी पूरी सुरक्षा

केशव मौर्य ने जताई डिम्पल भाभी से हमदर्दी

यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने इस मामले में सीएम अखिलेश यादव पर सियासी हमला बोलते हुए उनकी पत्नी डिम्पल यादव से हमदर्दी जताई है और कहा है कि सूबे में बीजेपी की सरकार बनने पर डिम्पल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे और तब उन्हें किसी तरह के डर का सामना नहीं करना पड़ेगा.

केशव मौर्य ने कहा है कि जिस सरकार में सीएम की पत्नी ही खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हों, वहां दूसरी महिलाएं कितनी सुरक्षित रहती होंगी, इसका अंदाजा खुद ही लगाया जा सकता है.

डिंपल ही नहीं हर महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीएम अखिलेश यादव द्वारा आज की चुनावी सभा में इससे जुड़े सवाल पर चुप्पी साधने पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि डिम्पल यादव द्वारा सार्वजनिक तौर पर बयानबाजी करने और सपा कार्यकर्ताओं से नाराज़गी जताने के बाद उनके पास कहने को कुछ बचा ही नही है, इसलिए उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया और चुप्पी साधे रहे.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यूपी में बीजेपी की सरकार बनने पर अकेले डिंपल ही नहीं हर महिलाओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जाएंगे और किसी को भी डरकर नहीं रहने दिया जाएगा. गौरतलब है कि डिम्पल की नाराज़गी की खबर आपके चैनल ABP न्यूज़ ने ही प्रमुखता से ही दिखाई थी.

अखिलेश यादव को विधानसभा चुनाव में अपनी हार का एहसास

इलाहाबाद में केशव मौर्य ने कहा कि यूपी के सीएम अखिलेश यादव को विधानसभा चुनाव में अपनी हार का एहसास हो गया है, इसलिए वह कभी गधे पर बयान देते हैं तो कभी दूसरे पर. उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार के कारनामे ऐसे हैं जिससे उनका गधों से भी डरना लाजिमी है.

केशव मौर्य के मुताबिक़ पीएम मोदी ने बस्ती की सभा में अखिलेश यादव के गधे के बारे में जो बातें कहीं हैं, उसके बाद उन्हें जवाब देते नहीं बन रहा है. उन्होंने सपा प्रवक्ता द्वारा पीएम मोदी को आतंकी बताने पर नाराज़गी जताई और सीएम अखिलेश यादव से ऐसे लोगों पर अंकुश लगाने को कहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
मानसा में परमिंदर सिंह झोट्टा की हत्या, फेसबुक लाइव के दौरान मारी गई गोली?
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
पटना: NEET छात्रा मौत केस में नया मोड़, मां की आपत्ति पर आज कोर्ट में सुनवाई
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
रामविलास पासवान की जयंती पर होगा राजकीय समारोह, चिराग बोले- थैंक्यू
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए आई खुशखबरी, बहुमत के करीब
SIR विवाद के बीच, इस राज्य में BJP के लिए आई खुशखबरी, बहुमत के करीब

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget