एक्सप्लोरर

हार देखकर मानसिक संतुलन खो बैठे हैं अखिलेश: केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ: महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति और महिला की हत्या के आरोपी एसपी विधायक अरुण वर्मा की गिरफ्तारी नहीं होने पर बीजेपी ने सवाल उठाया कि प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है. बीजेपी ने यहां तक कहा कि अपराधियों और भ्रष्टाचारियों के दम पर सरकार बनाने का ख्वाब देखने वाले अखिलेश यादव अपनी आसन्न हार देखकर मानसिक संतुलन खो बैठे हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने कहा, "उच्चतम न्यायालय द्वारा आरोपी मंत्री पर प्राथमिकी दर्ज कर पीड़िता को न्याय दिलाने की कार्यवाही आगे बढ़ाने के सख्त निर्देश के बावजूद मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. मुख्यमंत्री अखिलेश खुद महिलाओं की इज्जत से खेलने वाले इन मंत्रियों व विधायकों के लिए घूम-घूम कर वोट मांग रहे हैं. यह मुख्यमंत्री अखिलेश की बेशर्मी की पराकाष्ठा है. प्रदेश की महिलाओं की आबरू खतरे में होने का इससे बड़ा प्रमाण नहीं हो सकता."

हर दिन 24 महिलाओं के दुष्कर्म की घटना

मौर्य ने कहा कि प्रदेश की जनता एसपी के मंत्रियों व नेताओं द्वारा महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने, थानों में फरियादियों की एफआईआर न लिखने, हर दिन 24 महिलाओं के दुष्कर्म की घटनाओं, व्यापारियों व आम नागरिकों की दिनदहाड़े हो रही हत्याओं से आतंकित है और अखिलेश सरकार पर से उसका भरोसा उठ चुका है.

उन्होंने कहा, "तीनों चरणों के चुनाव में जनता का रुझान, अपराध व भ्रष्टाचार के गठबंधन के नेता अखिलेश यादव व राहुल गांधी के साथ मुख्तार अंसारी जैसे खतरनाक अपराधी को अपनी पार्टी में शामिल करने और बीएसपी आध्यक्ष मायावती के छल व धोखे को जवाब देने वाला है."

उन्होंने कहा, "वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से बिजली पहुंच रही है, लेकिन अखिलेश यादव झूठ बोलकर उसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं. जबकि हकीकत यह है कि राजधानी के आएसपीस के इलाकों सहित पूरा प्रदेश बिजली संकट से जूझ रहा है और गांवों के साथ शहर भी अंधेरे में डूबे हुए हैं."

यूपी में बेहाल हैं किसान, व्यापारी और नौजवान: गंगवार

उत्तर प्रदेश में ठप उद्योग-धंधों और चौपट व्यापार के लिए एसपी व बीएसपी को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री संतोष गंगवार ने आज कहा कि 15 साल के कुशासन व भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश का किसान, व्यापारी और नौजवान बेहाल हैं.

गंगवार ने कहा, ‘‘गुंडे-बदमाशों को अखिलेश सरकार का खुला संरक्षण है. ध्वस्त कानून-व्यवस्था और असुरक्षित माहौल के कारण छात्राओं का स्कूल जाना दूभर हो गया है और महिलाओं की आबरू खतरे में हैं.’’ उन्होंने कहा कि जनता में एसपी, बीएसपी व कांग्रेस को लेकर गुस्सा है और बीजेपी के सुशासन व विकास के वादे पर भरोसा करते हुए जनता कमल के फूल को बहुमत से विजयी बनाने की ओर बढ़ रही है.

गंगवार ने बताया कि भ्रष्टाचार पर केंद्र सरकार के जीरो टालरेंस का नमूना यह है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के पोर्टल पर नोटबंदी के बाद बैंक मैनेजरों द्वारा गड़बड़ी किए जाने की 800 शिकायतें आई थीं और इन 800 मैनेजरों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर: नितिन के घर में क्यों हार गए BJP के नीरज? JDU ने बता दिया
बांकीपुर: नितिन के घर में क्यों हार गए BJP के नीरज? JDU ने बता दिया
अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को बताया BJP की हार का सबसे बड़ा कारण? बोले- 'जनता दुखी है क्योंकि...'
बांकीपुर क्यों हारी BJP? अनंत सिंह ने बताया, नीतीश कुमार का भी किया जिक्र
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया
बांकीपुर और दतिया के रिजल्ट का यूपी 2027 में पड़ेगा असर? Dimple Yadav ने बताया

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
कौन हैं शुभदीप घोष? टीम इंडिया के नए फील्डिंग कोच 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget