एक्सप्लोरर

वाराणसी: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार ने साधा BJP और पीएम मोदी पर निशाना

वाराणसी: यूपी के सियासी माहौल के बीच रविदास जयंती के अवसर पर वाराणसी में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आईं पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने बीजेपी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान मीरा कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी को देश में भय का माहौल बनाने वाला तक करार दे दिया. बिहार के तर्ज पर यूपी में हुए गठबंधन पर मीरा कुमार ने कहा कि बिहार चुनाव की तरह यूपी में भी बीजेपी को नहीं आने दिया जाएगा.

डरे हुए हैं समाज के सभी तबके के लोग

संसद में पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा कांग्रेस को अलोकतांत्रिक बताए जाने पर मीरा कुमार ने बुधवार को कहा कि मोदी जी जो चाहे वह कहे लेकिन इस समय जो वातावरण उन्होंने बनाया है, वह भय का वातावरण है. समाज के सभी तबके के लोग डरे हुए हैं. उन्होंने कहा कि पीएम ने नोटबंदी जैसा कदम उठाया लेकिन किसी ने मीडिया में आकर इस कदम की आलोचना नहीं की क्योंकि सभी डरे हुए हैं.

योगी आदित्यनाथ नाथ जैसे विचारधारा के लोगों को कोई महत्व नहीं

बिहार के बाद यूपी में गठबंधन कर कांग्रेस के चुनाव लड़ने के सवाल पर मीरा कुमार ने कहा कि बिहार के तर्ज पर यूपी में भी बीजेपी को आने नहीं दिया जाएगा. बीजेपी नेता आदित्यनाथ योगी के द्वारा पलायन और लव जिहाद जैसे मुद्दों को बीजेपी का मुद्दा बताए जाने पर उन्होंने कहा कि इस तरह के जो विचार आते हैं, मैं उस पर टिप्पणी कर उन्हें महत्व नहीं देना चाहती हूँ. ऐसे विचार का कोई महत्व नहीं है.

नहीं हुआ वाराणसी का उस हिसाब से विकास

पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में आईं पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने विकास कार्यों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी बहुत बड़ी लहर में जीतकर आए थे और प्रशासन पर उनका बड़ा प्रभाव है. उस हिसाब से वाराणसी का विकास नहीं हुआ है और ना ही यहां की जनता के लिए कुछ हुआ.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
अभिजीत दीपके की चेतावनी, '...तो मैं खुद जयपुर आऊंगा'
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचब की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
कोलंबो से आई तस्वीरों ने बढ़ाई कुलदीप यादव की टेंशन, जानें पूरा मामला
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget