एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव का 5वां चरण: यहां एक क्लिक में जानिए A से Z तक पूरी जानकारी

लखनऊ: यूपी का सियासी दंगल धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच चुका है. सोमवार को पांचवें चरण के लिए वोटिंग होने वाली है. कुछ ही घंटों बाद 11 जिलों की 51 सीटों पर 1.84 करोड़ वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे और 617 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद होे जाएगी.

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के मुताबिक, शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. सोमवार को सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो जाएगा. पांचवें चरण के मतदान में अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं में 99.50 लाख पुरुष और 85 लाख महिलाएं हैं. इसके साथ ही 946 थर्ड जेंडर मतदाता हैं.

यूपी चुनाव: पांचवां चरण के तहत 11 जिलों के मतदाता कल डालेंगे वोट

नेपाल से लगे तराई और पूर्वी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों के 51 विधानसभा क्षेत्र कल पांचवें चरण के मतदान के लिए तैयारियां पूरी हो गयी. इस चरण में बलरामपुर, गोण्डा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संत कबीरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर जिले की विधानसभा सीटें शामिल हैं. मतदान कल सुबह सात बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा.

अंबेडकरनगर की अलापुर सीट में मतदान अब आठ मार्च को होगा. इस सीट पर पहले 27 फरवरी को मतदान होना था, लेकिन समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार की मौत के बाद चुनाव स्थगित कर कर दिया गया है. इस सीट पर मतदान अब आठ मार्च को होगा.

यूपी चुनाव: पांचवें चरण में 1.84 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में सोमवार को 51 निर्वाचन क्षेत्रों में 617 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. इस दौरान 1.84 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे. पांचवें चरण के तहत 10 जिलों के 51 निर्वाचन क्षेत्रों में 43 महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. ये जिले हैं बहराइच, बस्ती, बलरामपुर, गोंडा, संत कबीरनगर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, फैजाबाद और अमेठी.

पांचवें चरण में करीब 83 लाख 80 हजार महिलाओं समेत कुल एक करोड़ 81 लाख 71 हजार 826 मतदाता 12 हजार 555 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. पांचवे चरण में 40 महिलाओं समेत कुल 607 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं. अमेठी में सबसे अधिक 24 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. सबसे कम छह उम्मीदवार सिद्धार्थनगर की कपिलवस्तु और इटवा सीट पर हैं.

पांचवें चरण में आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं 19 फीसदी उम्मीदवार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के मुताबिक, पांचवें चरण में 19 फीसदी उम्मीदवार आपराधिक पृष्ठभूमि के हैं. ऐसे उम्मीदवारों की संख्या बहुजन समाज पार्टी में सबसे ज्यादा है. साल 2012 के विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी को 51 में से 37 सीटें मिली थीं. बीएसपी ने तीन, बीजेपी ने पांच, कांग्रेस ने पांच और पीस पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की थी.

इस चरण में सर्वाधिक 43 करोड़ करोड़पति उम्मीदवार बीएसपी की ओर से हैं. बीजेपी के 38, एसपी के 32 और कांग्रेस के सात करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं. साथ ही 14 करोड़पति निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 51 सीटों पर चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों में से 285 स्नातक, 38 शिक्षित और नौ अनपढ़ हैं.

नौ मार्च निर्धारित की है अंबेडकरनगर में मतदान की तारीख 

इस चरण में 2351 मतदान केन्द्रों को संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है. स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने के लिये पर्याप्त संख्या में केन्द्रीय बल तथा पुलिस बल तैनात किया गया है. मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिये 52 सामान्य पर्यवेक्षक, 13 व्यय पर्यवेक्षक तथा छह पुलिस पर्यवेक्षक तैनात किये गये हैं. अंबेडकरनगर के आलापुर में एसपी प्रत्याशी चंद्रशेखर कनौजिया के निधन के कारण चुनाव आयोग ने यहां मतदान की तारीख नौ मार्च निर्धारित की है.

साल 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में एसपी ने आलापुर जोड़कर कुल 52 सीटों में से 37 सीटें जीती थीं. बीजेपी और कांग्रेस को पांच पांच सीटें मिली थीं जबकि बीएसपी को तीन और पीस पार्टी को दो सीटें हासिल हुई थीं. श्रावस्ती, बलरामपुर, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर में एसपी प्रत्याशियों ने हर सीट पर जीत दर्ज की थी.

भाषणों में इस्तेमाल किए गए ‘गधा, कसाब और कबूतर’ जैसे शब्द 

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत 51 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कल शाम खत्म हो गया था. इस चरण के प्रचार में राजनीतिक दलों की ओर से ‘गधा, कसाब और कबूतर’ जैसे शब्द भाषणों में इस्तेमाल किये गये. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बहराइच रैली में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर ‘गधे’ वाली टिप्पणी के लिए हमला बोलते हुए कहा कि क्या वह गुजरात के चौपायों से डरते हैं. ‘‘मैं गधे से प्रेरणा लेता हूं क्योंकि मैं जनता के लिए दिन रात कार्य करता हूं...गधे अपने मालिक के वफादार होते हैं.’’

मोदी ने कहा कि बीमार, भूखा प्यासा होने पर भी गधा काम करता है और ‘‘अखिलेश जी देश की 125 करोड़ जनता मेरी मालिक है और वो जो मुझसे कहती है, मैं वो सब कार्य करता हूं क्योंकि मैं गधों से प्रेरणा लेता हूं और मुझे इस पर गर्व है.’’ बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने ‘कसाब’ के जरिए ‘क’ से कांग्रेस, ‘स’ से एसपी और ‘ब’ से बीएसपी समझाने पर पलटवार करते हुए बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा कि शाह से बडा कसाब यानी आतंकी नहीं हो सकता.

अमेठी में ‘रानी बनाम रानी’ का मुकाबला

मायावती ने कहा, ‘‘आज अपने ही देश में अमित शाह से बड़ा यहां कोई और भी कसाब नहीं हो सकता है अर्थात आतंकी नहीं हो सकता.’’ पांचवे चरण में विवादास्पद मंत्री बलात्कार के आरोपी गायत्री प्रसाद प्रजापति (एसपी), अमिता सिंह (कांग्रेस), गरिमा सिंह (बीजेपी) चुनाव मैदान में हैं.

अमिता कांग्रेस नेता संजय सिंह की दूसरी पत्नी हैं जबकि गरिमा उनकी पहली पत्नी हैं. यहां ‘रानी बनाम रानी’ मुकाबला हो गया है. इसी चरण में गोण्डा के तरबगंज से विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह, अयोध्या से तेज नारायण पाण्डेय उर्फ पवन पाण्डेय तथा अकबरपुर से बीएसपी के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर मैदान में हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
सर्जियो गोर के बयान पर महबूबा मुफ्ती बोलीं- CM से सहमत, JK का हल US नहीं करेगा
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
हिसार कोर्ट परिसर में गैंगस्टर की दिनदहाड़े हत्या, शूटर गिरफ्तार
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
पटना आंदोलन: छात्रों ने की 90% डोमिसाइल की मांग, बिहार बंद की चेतावनी
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक
हिमाचल हाईकोर्ट पर्यावरण पर सख्त, संवेदनशील इलाकों में नई सड़कों पर रोक

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
Embed widget