एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी का नरेंद्र मोदी पर करारा हमला, कहा- 'देश को मिला कायर प्रधानमंत्री'

देवरिया: यूपी का सियासी दंगल अपने चरम पर है. इसी के साथ ही आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरु हो गया है. रविवार को इसी क्रम में देवरिया विधानसभा के बैतालपुर में एसपी के पक्ष में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि देश को कायर प्रधानमंत्री मिला है. छप्पन इंच के सीना होने का दावा करने वाले मोदी सैनिकों की शहादत का बदला नहीं ले पाए.

नाकामी पर पर्दा डालने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का ढिंढोरा

प्रमोद तिवारी ने कहा, "अब तक हमारे 115 सैनिक शहीद हो चुके हैं. शहीदों के पार्थिव शरीर को कंधा दे रहे मोदी में बदला लेने का साहस नहीं है. अपनी नाकामी पर पर्दा डालने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का ढिंढोरा पीट रहे हैं."

तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री 1.90 करोड़ रुपये का कालाधन विदेश से नहीं ला पाए तो अपनी नाकामी छिपाने और ध्यान बंटाने के लिए नोटबंदी कर दिया. नोटबंदी से अब तक कितना कालाधन निकला न प्रधानमंत्री बता रहे हैं, न वित्तमंत्री और न आरबीआई के गर्वनर.

झूठे वादे के सहारे मोदी की नहीं बनने वाली यूपी में सरकार

उन्होंने कहा, "याद कीजिए, मोदी ने गरीबों के बैंक खाते में 15 लाख देने का वादा किया था. उन्हें पांच पैसे नहीं मिले, उल्टे नोटबंदी कर दर्द दे दिया. झूठे वादे के सहारे मोदी की यूपी में सरकार नहीं बनने वाली, जनता सच जानती है."

सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एसपी-कांग्रेस के संयुक्त मुख्यमंत्री चेहरा हैं. पिछले पांच साल के काम को देखते एक बार फिर इनका मुख्यमंत्री बनना तय है. लोगों के एक-एक वोट का इनके ऊपर कर्ज रहेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
'दफ्तर में अभिजीत दीपके की फोटो लगाएं', संजय राउत का CM फडणवीस पर तंज
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
छत्रपति संभाजीनगर में 3 मौतों की वजह पर सस्पेंस, जांच का दायरा बढ़ा
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
यूपी चुनाव में AAP-सपा का होगा गठबंधन? संजय सिंह ने की अखिलेश यादव से मुलाकात
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम
दिल्ली-NCR में CNG ऑटो, माल गाड़ियों पर रोक, 2027 से बदलेगा रजिस्ट्रेशन नियम

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget