एक्सप्लोरर

BJP के साथ मिलकर सरकार बनाने की जुगत में है BSP: अखिलेश यादव

पीलीभीत/शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश के मतदाताओं को आगाह करते हुए आज कहा कि साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को अपना वोट दिलवाने और पूर्व में बीजेपी की मदद से तीन बार सरकार बनाने वाली बीएसपी एक बार फिर ऐसे ही मंसूबे लेकर मतदाताओं को बरगला रही है.

मुस्लिम मतदाताओं को बरगलाने में जुटी हैं मायावती: अखिलेश

अखिलेश ने पीलीभीत तथा शाहजहांपुर में एसपी प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी रैलियों में कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में बीएसपी को एक भी सीट नहीं मिली. जब इसके बारे में गहराई से पता लगाया गया तो मालूम हुआ कि कई सीटों पर बीएसपी ने अपना वोट बीजेपी को दिलवा दिया था. उन्होंने कहा कि कि पूर्व में बीएसपी बीजेपी के साथ तीन बार मिलकर सरकार बना चुकी है. बीएसपी इस बार भी ऐसी ही फिराक में है, इसलिये उसकी मुखिया मायावती खासकर मुस्लिम मतदाताओं को बरगलाने में जुटी हैं, ताकि उनका वोट बंट जाए और बीजेपी को फायदा हो.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर मतदाता मायावती के बहकावे में आ गये तो कोई बड़ी बात नहीं है कि बीजेपी एक बार फिर सरकार बनाने के लिये बीएसपी का साथ दे दे. इसलिये सभी मतदाताओं को प्रदेश को तरक्की के रास्ते पर और आगे बढ़ाने के लिये एसपी-कांग्रेस के गठबंधन को मदद करनी चाहिये. सिख बहुल पीलीभीत जिले में सिख कार्ड खेलते हुए उन्होंने कहा कि यहां सिख नेता ना होने के कारण एसपी पंजाब से बलवन्त सिंह रामूवालिया को लेकर आयी और उन्हें मंत्री बनाया.

चुनाव में पलटवार करने की बारी जनता की

अखिलेश ने कहा कि अच्छे दिनों का वादा करके केन्द्र की सत्ता में आयी बीजेपी ने जनता को नोटबंदी करके केवल बुरे दिन दिखाये हैं. चुनाव में पलटवार करने की बारी जनता की है. मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एसपी की आंधी चल रही है. ऐसे में बीजेपी की तो हवा ही निकल गई है. उसकी आंधी इस तूफान में टिक नहीं पा रही है.

वहीं, बीएसपी प्रमुख मायावती पर निशाना साधते हुए एसपी अध्यक्ष ने कटाक्ष किया कि ‘बुआ जी’ ने कितना विकास कार्य किया, यह तो आप लखनऊ आकर देखें. मायावती ने स्मारकों में जो हाथी खड़े हैं, वे अभी तक खड़े हैं. कोई चलने फिरने की स्थिति में नहीं है, फिर बीएसपी ने किस बात का विकास किया?

उन्होंने कहा कि एसपी का कांग्रेस से गठबंधन दो दलों का नहीं, बल्कि दो नौजवानों का मेल है. जब दो नौजवानों का साथ मिला है तो निश्चित ही देश की राजनीति में भी परिवर्तन आएगा. उन्होंने कहा कि एसपी में ज्यादातर नौजवान ही नेता हैं और नई सोच नई दिशा के साथ हमारे कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
बिहार: MLC चुनाव से पहले सरकार की शिक्षकों को सौगात, अनुदान राशि जारी
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
नागपुर स्नातक चुनाव का प्रचार खत्म, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?
बुलंदशहर में पेड़ से लटके मिले दो दोस्तों के शव, हत्या या आत्महत्या?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget