एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: चौथे चरण का प्रचार थमा, 23 फरवरी को होगा मतदान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चल रहे विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार की शाम थम गया. चौथे चरण में 12 जिलों की 53 सीटों पर मतदान होना है. इस चरण में कांग्रेस की गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली के साथ-साथ प्रतापगढ़ और इलाहाबाद के अलावा बुंदेलखंड क्षेत्र में भी मतदान होना है.

स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य भी चुनाव मैदान में

चौथे चरण में प्रतापगढ़ की कुंडा की सीट हमेशा की तरह से इस बार भी चर्चा में है. एक बार फिर बाहुबली निर्दलीय उम्मीदवार रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और रायबरेली से बाहुबली विधायक अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह के बेटे उज्ज्वल रमण सिंह और बीएसपी से बीजेपी में गए स्वामी प्रसाद मौर्य के बेटे उत्कर्ष मौर्य भी चुनाव मैदान में हैं.

तीसरे चरण के मतदान के बाद से सभी पार्टियों के स्टार प्रचारकों ने पूरे दमखम के साथ चौथे चरण के लिए प्रचार किया है. अलग-अलग दलों के दिग्गज नेताओं ने जनसभाएं कर मतदाताओं को रिझाने की कोशिश की है. चौथे चरण में प्रतापगढ़, इलाहबाद, कौशांबी, रायबरेली, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर और चित्रकूट में 23 फरवरी को मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे.

इस चरण में कम से कम 680 प्रत्याशी मैदान में हैं. इलाहबाद की उत्तरी सीट से सबसे अधिक 26 प्रत्याशी मैदान में हैं. चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इलाहाबाद में रोड शो किया. साल 2012 के विधानसभा चुनाव में एसपी को 53 में से 24 सीटें मिली थीं. बीएसपी 15 सीटों के साथ दूसरे पायदान पर रही, कांग्रेस छह सीटें लेकर तीसरे स्थान पर रही, जबकि बीजेपी पांच सीटों के साथ चौथे स्थान पर रही. पीस पार्टी को तीन सीटें मिली थीं.

राहुल-अखिलेश और अमित शाह का इलाहाबाद में रोड शो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव तथा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां एक रोड शो किया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए. वहीं, भारतीय जनता पार्टी के  अध्यक्ष अमित शाह ने भी यहां एक एक रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया. राहुल गांधी तथा अखिलेश यादव ने बोल्सन चौराहे से अपने रोड शो की शुरुआत की. महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उन्होंने रोड शो शुरू किया. सफेद कुर्ता तथा जींस पैंट पहने राहुल गांधी ने सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया.

सफेद कुर्ता-पायजामा, काली जैकेट व पार्टी के समर्थन वाला लाल टोपी पहने अखिलेश यादव अपने युवा समर्थकों को अनुशासित करते, सड़क से हटने तथा उनकी बस को रास्ता देने का आग्रह करते नजर आए. कांग्रेस तथा समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता काफिले में आगे चल रहे थे और अखिलेश तथा राहुल गांधी के समर्थन में नारे लगा रहे थे. प्रचार के लिए विशेष तौर पर तैयार की गई बस आनंद भवन से सिविल लाइंस और फिर गोल्फ पार्क तक गई. उधर, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने भी इसी समय में एक रोड शो किया, लेकिन उनका मार्ग अलग था.

शाह ने रोड शो की शुरुआत चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ की. उनका काफिला अल्लापुर पुलिस थाने के निकट से घंटाघर तक गया. पूरे मार्ग पर बीजेपी समर्थक अपने घरों की छतों से काफिले पर गुलाब की पंखुड़ियां बरसाते रहे. उत्तर प्रदेश में चौथे चरण के मतदान के तहत इलाहाबाद में गुरुवार को विधानसभा की 12 सीटों के लिए मत डाले जाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget