एक्सप्लोरर

यूपी में सरकार बनी तो सिद्धार्थ बाबू को ‘बड़ा काम’ देगी BJP: अमित शाह

इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह को इस राज्य में बीजेपी की सरकार बनने पर ‘बड़ा काम’ सौंपने का संकेत दिया.

रोड शो से पहले शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार सिद्धार्थ नाथ सिंह के लिए प्रचार करने आए शाह ने कहा, ‘मैं यहां सिद्धार्थ बाबू (सिद्धार्थ नाथ सिंह) का प्रचार दो कारणों से करने आया हूं. एक तो वह कमल के निशान पर चुनाव लड़ रहे हैं और दूसरे वह मेरे अच्छे दोस्त हैं. आप सिद्धार्थ बाबू को विधानसभा में पहुंचा दीजिए, उत्तर प्रदेश को एक बड़ा नेता देने का काम हम करेंगे. ऐसा मत समझिएगा कि आप एक विधायक चुनकर भेज रहे हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘सिद्धार्थ बाबू दिल्ली में हमारा अच्छा भला काम करते थे. हमने उनसे आग्रहपूर्वक कहा कि जाइये अपने नाना जी (लाल बहादुर शास्त्री) की कर्मभूमि पर जाकर लोगों के बीच काम करिये.’’

शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का ये चुनाव परिवारवाद की राजनीति को समाप्त करने का चुनाव है. भ्रष्टाचार को समाप्त करने का चुनाव है, ये उत्तर प्रदेश से गुंडागर्दी खत्म करने का चुनाव है. राज्य से परिवारवाद, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी एसपी, बीएसपी खत्म नहीं कर सकते. युवाओं को रोजगार एसपी, बीएसपी नहीं दे सकते. चाहे अतीक अहमद हो, चाहे अफजाल अंसारी हो या फिर मुख्तार अंसारी हो.

उल्लेखनीय है कि शहर पश्चिमी विधानसभा सीट पर बाहुबली अतीक अहमद का दबदबा रहा है. उन्होंने दावा किया कि तीन चरणों के चुनाव और चौथे चरण की तैयारी को देखते हुए यह निश्चित है कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है.

इस रोड शो में उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए. शहर में चुनाव प्रचार के मद्देनजर जिला प्रशासन के निर्देश पर आज शहर के सभी स्कूल बंद रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल
5 साल के बेटे ने दी कांस्टेबल पिता को मुखाग्नि, गर्भवती पत्नी को छोड़ गए शंकरलाल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget