एक्सप्लोरर

अमित शाह का अखिलेश-मायावती पर हमला, कहा- 'SP और BSP ने 15 साल में यूपी को कर दिया बर्बाद'

अंबेडकरनगर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि एसपी और बीएसपी ने 15 साल में उत्तर प्रदेश को ‘बर्बाद’ कर दिया है. प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने पर जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण को समाप्त कर दिया जाएगा.

यूपी में समाप्त कर देंगे जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण

अमित शाह ने कहा, ‘‘आपने एसपी और बीएसपी को मौका दिया. कांग्रेस को मौका दिया. अब एक मौका मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी) को दे दीजिए. उत्तर प्रदेश में जातिवाद, परिवारवाद और तुष्टीकरण समाप्त कर देंगे.’’ बीजेपी सरकार बनने पर राज्य के ‘कत्लखाने’ बंद करने का ऐलान करते हुए शाह ने कहा कि वह प्रदेश में खून की नहीं, बल्कि दूध और घी की नदियां बहाना चाहते हैं.

शाह ने कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में जिस दिन बीजेपी का मुख्यमंत्री शपथ लेगा, रात बारह बजे के पहले राज्य के सारे कत्लखाने बंद कर दिये जाएंगे. अब तक प्रदेश में गाय, भैंस और बैल के खून की नदियां बहायी गयीं. हम भी चाहते हैं कि उत्तर प्रदेश में नदियां बहें लेकिन खून की नहीं, बल्कि दूध और घी की नदियां.’’

उल्लेखनीय है कि बीजेपी के 2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव घोषणापत्र में भी कहा गया कि एसपी शासनकाल में उत्तर प्रदेश में पशु धन की संख्या में गिरावट आयी है. इसमें उल्लेख है कि सभी अवैध कत्लखानों को पूरी कठोरता से बंद किया जाएगा और सभी यांत्रिक कत्लखानों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा.

दो तिहाई बहुमत से बनने जा रही है बीजेपी की सरकार: अमित शाह

अमित शाह ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में चारों ओर बीजेपी की आंधी दिखायी दे रही है. आने वाले चुनाव की समाप्ति के बाद दो तिहाई बहुमत से बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. उन्होंने कहा कि पिछले 15 साल से एसपी और बीएसपी के शासन ने प्रदेश को बर्बाद करके रख दिया है. ना तो गांवों में 24 घंटे बिजली आती है, ना महिलाएं सुरक्षित हैं, ना युवाओं को रोजगार है और ना ही व्यापारी सलामत हैं.

शाह ने कहा कि दवाइयां सस्ती नहीं हैं, किसानों के धान की खरीद नहीं हुई, गन्ना किसानों को उनका बकाया धन नहीं मिला. ‘‘लेकिन अखिलेश कहते हैं कि काम बोलता है.’’ साथ ही अखिलेश पर तंज कसा, ‘‘पूरे उत्तर प्रदेश को उन्होंने (अखिलेश) हत्या के मामले में नंबर वन बना दिया. बलात्कार में नंबर वन बनाया. चोरी, लूट, डकैती, फिरौती और अपहरण के मामले में...सब मामलों में उत्तर प्रदेश को नंबर वन बनाने का काम एसपी की सरकार ने किया है. उनको (अखिलेश) लगता है कि यही काम है, इसलिए कहते हैं काम बोलता है.’’

एसपी-कांग्रेस गठजोड़ पर हमलावर होते हुए शाह ने कहा कि अब दूसरा (राहुल) भी आ मिला है. ‘‘दो शहजादे मिले हैं. कैसे हैं दोनों शहजादे...एक से उसकी मां परेशान है तो दूसरे से बाप और दोनों से उत्तर प्रदेश परेशान है. ये लोग प्रदेश का भला नहीं चाहते.’’

साठ साल तक गांधी परिवार ने क्या किया ?

बीजेपी अध्यक्ष ने राहुल से हिसाब मांगते हुए कहा कि राहुल के परनाना पंडित जवाहरलाल नेहरू, राहुल की दादी इन्दिरा गांधी, पिता राजीव गांधी और उसके बाद मां सोनिया गांधी के जरिए दस साल तक मनमोहन सिंह सरकार ने देश पर कुल साठ साल तक शासन किया. ‘‘आपके परिवार ने साठ साल तक देश पर शासन किया. साठ साल तक आपके परिवार ने क्या किया ? आप (राहुल) दीजिए इसका हिसाब.’’

शाह ने कहा कि राहुल हिसाब पूछते हैं कि मोदी सरकार ने क्या किया. ‘‘राहुल बाबा. हमने ऐसी सरकार दी, जिस पर ढाई साल तक विरोधी भी...मोदी जी पर भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा पाये. मेरे पास 93 योजनाओं की सूची है, जो मोदी सरकार ने गरीबों, पिछड़ों, दलितों, युवाओं, किसानों और गांवों के लिए बनायी है. सारी योजनाएं यहां तक पहुंचाने की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की थी लेकिन इसे नहीं निभाया गया. ये योजनाएं आप लोगों तक नहीं पहुंचीं क्योंकि बीच में एक निकम्मी एसपी की सरकार बैठी थी.’

मतदाताओं से एसपी सरकार को उखाड़कर फेंकने की अपील करते हुए शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनी तो पांच साल में यूपी को देश का नंबर एक राज्य बना देंगे. जहां-जहां बीजेपी शासन में आयी है, हमने विकास का काम किया.

11 मार्च को मतगणना के बाद आ जाएंगे यूपी के ‘अच्छे दिन’ 

बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ‘अच्छे दिन’ 11 मार्च को मतगणना के बाद आ जाएंगे. ‘‘अखिलेश जी तिथि और समय लिख लो. बीजेपी सरकार बनेगी और उत्तर प्रदेश के अच्छे दिन आएंगे.’’ उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनते ही राज्य में सभी लघु एवं सीमांत किसानों का कर्ज पूर्णतया माफ किया जाएगा. किसानों को कभी भी कर्ज चाहिए, जितना भी कर्ज चाहिए, ब्याज नहीं लिया जाएगा. समूह ग और घ की सरकारी भर्तियों में इंटरव्यू समाप्त कर दिया जाएगा.

अखिलेश सरकार की महात्वाकांक्षी ‘लैपटॉप’ योजना में भेदभाव बरते जाने का आरोप मढ़ते हुए शाह बोले, ‘‘लैपटॉप देने के पहले आपका धर्म पूछते हैं. अगर उनको अनुकूल नहीं आएगा तो आपको लैपटॉप नहीं देंगे .. हमने तय किया है कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद धर्म और जाति के भेदभाव के बगैर उत्तर प्रदेश के हर युवा को लैपटॉप देंगे.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result 2026 Live: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों की गिनती शुरू, लड्डू बनाने में जुटे BJP कार्यकर्ता
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों की गिनती शुरू, लड्डू बनाने में जुटे BJP कार्यकर्ता
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
मिशन-27 को लेकर उत्तराखंड BJP की बैठक, चुनाव को लेकर बनी रणनीति
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
देश विरोधी पोस्टर, हैंड ग्रेनेड, कश्मीर में आतंकियों के 2 मददगार गिरफ्तार, एजेंसियां अलर्ट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
नोएडा से लखनऊ तक 50 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
जिन 12 मैदानों पर होंगे विश्वकप के मैच वहां कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
Box Office: 'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनी भारत में हॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' पर चौथे दिन हुई नोटों की बारिश, बनाया ये तगड़ा रिकॉर्ड
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Gen-Z को धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा मैसेज, 'किसी की मां का अपमान...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
Live: दतिया उपचुनाव की मतगणना जारी, घनश्याम सिंह या आशुतोष तिवारी? आज होगा फैसला
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
जब गुड़ की मिठास बनी मातम, 8 फीट ऊंची बाढ़ में बहीं मालगाड़ी और मरे 21 लोग
Embed widget