एक्सप्लोरर

आजम खान का PM पर हमला कहा- 'मोदी का ओहदा और नाम बड़ा लेकिन दिल छोटा'

सुलतानपुर: यूपी के कैबिनेट मंत्री और समाजवादी पार्टी (एसपी) के कद्दावर नेता आजम खान ने सुलतानपुर की इसौली विधानसभा क्षेत्र में हुई जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ढोंगी बताया. आजम ने कहा कि मोदी का ओहदा और नाम दोनों बड़े हैं, लेकिन उनका दिल छोटा है.

''बादशाह कहते हैं कि मैं फकीर हूं...थैला लेकर चला जाऊंगा''

इसौली विधानसभा क्षेत्र के इस्लामगंज बाजार में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में आयोजित जनसभा में आजम ने मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा, "बादशाह कहते हैं कि मैं फकीर हूं. थैला लेकर चला जाऊंगा. लेकिन मैं उन्हें थैला लेकर जाने नहीं दूंगा. उन्हें अपना थैला हिंदुस्तान को सौंपना होगा."

उन्होंने कहा कि बादशाह कहते है, "मैंने देश के लिए घर छोड़ दिया. रामचंद्र जी ने सीता जी से शादी नहीं की, आदम ने हौव्वा से शादी नहीं की. तो ये कहां के निराले पैदा हुए हैं कि सात फेरे लेने के बाद भी अपनी पत्नी को जीने का अधिकार नहीं दे रहे हैं."

ढाई साल में एक लाख के लोगों को मिली नौकरी

आजम ने कहा, "बादशाह झूठ नहीं बोलता और झूठा बादशाह नहीं होगा. हमारे बादशाह ने तीन बड़े वादे किए थे. हर व्यक्ति को 15-15 लाख रुपये देंगे, जो आजतक नहीं दिए. दूसरा वादा हर साल दो करोड़ युवाओं को नौकरी देने का, लेकिन ढाई साल में एक लाख के आस-पास लोगों को नौकरी मिली." उन्होंने कहा कि बादशाह ने पूरे देश को 24 घंटे बिजली देने का वादा किया था, वह भी पूरा नहीं हुआ.

मोदी के श्मशान वाले बयान पर चुटकी लेते हुए आजम खान ने कहा, "रॉकेट और मिसाइल के विकास की बात करने वाले कब्रिस्तान और श्मशान की बात करने लगे. वाह बादशाह वाह छोटा मुंह बड़ी बात सुनी थी, बड़ा मुंह छोटी बात पहली बार सुनी है." उन्होंने कहा कि मोदी का ओहदा और नाम दोनों बड़े हैं, लेकिन दिल छोटा है. अब आप भी अपना दिल बड़ा करो.

मुसलमानों को कमजोर करने की साजिश रच रही है बीएसपी

आरएसएस को आजादी का विरोधी बताते हुए आजम ने कहा, "आरएसएस से जुड़े लोग नहीं चाहते थे कि मुल्क आजाद हो. इसलिए बापू को ठिकाने लगाने का काम किया. प्रधानमंत्री को शिकायत है कि मुसलमान भारत को माता नहीं कहते हैं. वतन तो मां होती ही है, इसमें क्या छिपाना."

आजम ने बीएसपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि बीएसपी मुसलमानों को कमजोर करने की साजिश रच रही है, इसलिए प्रदेश में सबसे ज्यादा मुसलमानों को मुस्लिम उम्मीदवारों के खिलाफ टिकट दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
CJP प्रोटेस्ट: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खोले गए, इंटरनेट सेवा भी बहाल
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
नवरात्र पर वाराणसी में बंद रहेंगी मीट की दुकानें, नगर निगम ने जारी किया आदेश
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल
'लड़ाई जारी रहेगी...', पुलिस हिरासत से छूटने के बाद बोले अरविंद केजरीवाल

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget