एक्सप्लोरर

हाईकोर्ट ने दिया दबंग SP नेता की जमानत निरस्त कराकर जेल भेजने का आदेश

इलाहाबाद: यूपी में अपराधियों को जेल भेजने में अब अदालत को सख्ती बरतनी पड़ रही है. समाजवादी पार्टी के बाहुबली नेता अतीक अहमद को जेल भेजने के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब यूपी के जालौन के दबंग एसपी नेता और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अभिमन्यु सिंह उर्फ़ डंपल को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का आदेश दिया है.

जालौन में समाजवादी पार्टी से भी जुड़ा हुआ है अभिमन्यु

अदालत ने इस मामले में जालौन जिले के पुलिस कप्तान को नोटिस जारी कर उनसे यह बताने को कहा है कि साठ से ज़्यादा क्रिमिनल केस दर्ज होने और कई मामले में चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद अभिमन्यु उर्फ़ डंपल जेल से बाहर क्यों हैं. गौरतलब है कि अभिमन्यु उर्फ़ डंपल जालौन में समाजवादी पार्टी से भी जुड़ा हुआ है और पार्टी के एक बड़े नेता का बेहद करीबी माना जाता है.

अदालत ने जालौन के एसपी को इस बात की सख्त हिदायत दी है कि अभिमन्यु उर्फ़ डंपल को जिन मामलों में जमानत मिली हुई है, उन सभी में उसकी जमानत निरस्त करने की अर्जी हाईकोर्ट के आदेश के साथ संबंधित अदालतों में दाखिल की जाए. चीफ जस्टिस की अगुवाई वाली हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने जमानत निरस्त करने की प्रक्रिया एक हफ्ते में शुरू कराकर दस मार्च को अदालत में हलफनामा दाखिल करने को कहा है.

अभिमन्यु सिंह के खिलाफ दर्ज हैं छोटे-बडे़ कुल 64 आपराधिक मामले

यह आदेश चीफ जस्टिस डी.बी.भोसले और जस्टिस यशवंत वर्मा की डिवीजन बेंच ने जालौन के ब्लाक नदी गांव निवासी विवेक कुमार की जनहित याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है. याचिका पर अधिवक्ता अजय सेंगर का कहना था कि अभिमन्यु सिंह के खिलाफ छोटे बडे़ कुल चौंसठ आपराधिक मामले दर्ज है. इनमें आधा दर्जन हत्या, डकैती, लूट सहित तीन दर्जन संगीन अपराध शामिल हैं.

अभिमन्यु पर रासुका और गैगस्टर एक्ट भी लग चुका है. याचिका में कहा गया है कि 2013 में हाईकोर्ट से हत्या के प्रयास के मामले में उसकी जमानत मंजूर हुई. वह जमानत पर इस शर्त के साथ रिहा है कि किसी अन्य अपराध में संलिप्त नहीं होगा.

नहीं किया जा रहा अभिमन्यु को गिरफ्तार

आरोप है कि इसके बाद उसके खिलाफ 2015 व 2016 में हत्या व हत्या के प्रयास के मुकदमे नदी गांव जालौन थानों में दर्ज हुए हैं. पुलिस इन मामलों की अब तक विवेचना ही कर रही है, लेकिन ब्लॉक प्रमुख रह चुके अभिमन्यु को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है. कोर्ट ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी जालौन को सख्त निर्देश दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, शादी से इनकार या ब्रेकअप 'आत्महत्या के लिए उकसाना' नहीं
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
जालोर: शिक्षकों की कमी पर PM श्री स्कूल में तालाबंदी, 4 घंटे धरने के बाद लगे 5 टीचर, छात्रा का भाषण वायरल
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget