एक्सप्लोरर

जब तक जिंदा रहूंगा, मोदी और संघ परिवार से मुकाबला करता रहूंगा: असदुद्दीन ओवैसी

इलाहाबाद: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, एसपी प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. यहां शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम के उम्मीदवार अफजाल मुजीब के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए ओवैसी ने कहा, ‘‘मेरी लड़ाई किसी मजहब से नहीं है. मेरी लड़ाई समाजवादी पार्टी से रही है और रहेगी, मेरी लड़ाई कांग्रेस से है और रहेगी...मैं जब तक जिंदा रहूंगा, मोदी और संघ परिवार से मुकाबला करता रहूंगा.’’

मोदी और अखिलेश में कोई फर्क नहीं: ओवैसी

ओवैसी ने कहा, ‘‘मोदी और अखिलेश में कोई फर्क नहीं है. ये एक ही सिक्के के दो पहलू हैं...एक बड़े भाई हैं तो दूसरे छोटे भाई. हिंदुस्तान के वजीरे आजम कहते हैं कि रमजान में बिजली आती है तो दिवाली पर भी बिजली आनी चाहिए. वो कहते हैं कि कब्रिस्तान अच्छा हुआ तो श्मशान भी अच्छा हो.’’

नोटबंदी को लेकर नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा, ‘‘आज श्मशान की बात करते हैं मोदी..आपने 500 और 1000 रुपये की नोट बंद करके इंसानों को कब्रिस्तान, श्मशान पहुंचाने का काम किया. इससे 150 से ज्यादा लोगों की जान चली गई...कोई कब्रिस्तान को गया तो कोई श्मशान को गया.’’ गुजरात दंगों का जिक्र करते हुए ओवैसी ने कहा, ‘‘2002 में तीन हजार हिंदुस्तानियों का कत्ल जब गुजरात में हुआ तो बताओ कि क्या वो दिवाली थी या रमजान था.’’

यूपी में पुलिस पर 16,000 करोड़ रुपये का बजट

एसपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ‘‘एसपी सरकार में कानून व्यवस्था के लिए पुलिस पर 16,000 करोड़ रुपये का बजट है, लेकिन हकीकत यह है कि अखिलेश के पांच साल के कार्यकाल में 400 से अधिक दंगे हुए जिसमें मुजफ्फरनगर दंगा शामिल है.’’ उन्होंने कहा कि धर्मनिरपेक्षता तो एक नारा बन चुका है गरीब आवाम को धोखा देने का और ये सियासी दल इसका इस्तेमाल वोट हासिल करने के लिए करती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
फतेहपुर-अयोध्या को तोहफा, UPSIDA बजट हुआ दोगुना
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
बांकीपुर: नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव भी हारे, कितने वोट मिले?
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
Opinion: गजब होई गवा! Gen Z ने बदल दी विरोध की भाषा
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
Embed widget