एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: दूसरे चरण के लिए सियासी अखाड़े में कूदे 719 धुरंधर, 256 करोड़पति उम्मीदवार

नई दिल्ली: यूपी का चुनावी बिगुल बज चुका है. शनिवार को पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया जबकि दो दिन बाद यानी 15 फरवरी को दूसरे चरण का मतदान होना है. दूसरे चरण में 719 राजनीतिक धुरंधर सियासत के अखाड़े में अपने-अपने दांव चल चुके हैं, जिनके भाग्य बुधवार को ईवीएम मशीन में कैद हो जाएंगे. आपको बता दें कि इसमें से 250 से अधिक उम्मीदवार करोड़पति हैं तो 100 से अधिक कैंडिडेट्स पर आपराधिक मामले दर्ज हैं.

यूपी चुनाव: दूसरे चरण के लिए सियासी अखाड़े में कूदे 719 धुरंधर, 256 करोड़पति उम्मीदवार

107 कैंडिडेट्स के खिलाफ आपराधिक मामले

उत्तर प्रदेश में 15 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए मुकाबले में उतरे कुल 256 उम्मीदवार करोड़पति हैं जबकि 107 कैंडिडेट्स ने घोषित किया है कि उनके खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं.

719 प्रत्याशियों की ओर से दाखिल हलफनामे का विश्लेषण

यूपी के सियासी दंगल के दूसरे चरण के लिए अखाड़े में उतरे धुरंधरों की तरफ से दाखिल एफिडेविट का उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने विश्लेषण किया. इसमें 6 राष्ट्रीय पार्टियों, 6 राज्य स्तर की पार्टियों, 80 गैर मान्यता प्राप्त दलों सहित कुल 92 राजनीतिक दलों और 206 निर्दलिय कैंडिडेट्स समेत 721 उम्मीदवारों में से 719 प्रत्याशियों की ओर से दाखिल हलफनामे का विश्लेषण किया गया है.

719 में से कुल 256 करोड़पति उम्मीदवार

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे चरण में ‘‘719 उम्मीदवारों में से 36% यानी 256 कैंडिडेट करोड़पति हैं. इनमें सबसे अधिक बहुजन समाज पार्टी के 67 में से 58 कैंडिडेट यानी 87% उम्मीदवार करोड़ पति हैं. जबकि भारतीय जनता पार्टी के 67 में से 50, समाजवादी पार्टी के 51 में से 45 और कांग्रेस के 18 में से 13 कैंडिडेट्स करोड़पति हैं. तो वहीं राष्ट्रीय लोक दल के 52 में से 15 और 206 निर्दलीय उम्मीदवारों में 36 ने एक करोड़ रूपये से ज्यादा की संपत्ति घोषित की है.’’

उम्मीदवारों की औसत संपत्ति 2.01 करोड़ रूपये

उत्तर प्रदेश इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट की मानें तो यूपी चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे प्रति उम्मीदवार की औसत संपत्ति 2.01 करोड़ रूपये है. जिसमें कांग्रेस के 18 कैंडिडेट्स में से हर कैंडिडेट की औसत आय 3.37 करोड़ रुपए, बीजेपी के 67 उम्मीदवारों में से हर उम्मीदवार की औसत आय 4.07 करोड़ रुपए, बीएसपी के 67 कैंडिडेट्स में से हर कैंडिडेट की औसत आय 7.20 करोड़ रुपए है. तो वहीं आरएलडी के 52 में से प्रति उम्मीदवार की औसत आय 1.51 करोड़ रुपए, समाजवादी पार्टी के 51 कैंडिडेट्स में से हर कैंडिडेट की औसत आय 3.43 करोड़ रुपए और 206 निर्दलीय उम्मीदवारों में हर उम्मीदवार की औसत आय 60.63 लाख रुपए है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
रामपुर: कारोबारी की हत्या का खुलासा, मां की दूसरी शादी से नाराज बेटे ने रची साजिश
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget