यूपी: कैराना से बरामद हुए 200 से ज्यादा अवैध हथियार

यूपी: आज यूपी के कैरान जिले से एक चौकाने वाली खबर सामने आई है. कैराना में आज पुलिस ने 200 से ज्यादा अवैध हथियार बरामद किए है. यूपी समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. चुनाव से पहले यूपी के कैराना से मिले हथियारों की बड़ी खेप से लोग काफी परेशान हैं.
हथियार यूपी के कैराना से बरामद हुए हैं. 200 से ज्यादा इन हथियारों में बंदूक, पिस्टल, और कट्टे शामिल हैं. बताया जा रहा है कि अवैध रूप से चल रही हथियार बनाने वाली फैक्ट्री से ये हथियार बरामद हुए हैं. इस मामले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है. कैराना में पहले चरण में ही चुनाव हैं और यह संवेदनशील इलाकों में आता है. आपको बता दें कुछ दिनों पहले ही कैराना हिन्दू पलायन के मुद्दे को लेकर सुर्खियों में आया था.
Source: IOCL



























