एक्सप्लोरर

यूपी: PM ने किया रोड शो, 'जय श्री राम' के साथ मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों से गूंज उठी काशी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 11 बजे नगर देवता कालभैरव के दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद वह सुबह 11.30 बजे कचहरी में वाराणसी लोक सभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे.

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाराणसी में मेगा रोड शो किया. इस मौके पर लोगों का भारी जनसैलाब उनके स्वागत के लिए उमड़ पड़ा. कारवां आगे बढ़ता गया और लोग साथ जुड़ते गए.

रोड शो में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, सुषमा स्वराज, पीयूष गोयल, जेपी नड्डा, मनोज सिन्हा, अनुप्रिया पटेल, केशव मौर्य, दिनेश शर्मा, हेमामालिनी, मनोज तिवारी, दिनेशलाल यादव निरहुआ, रविकिशन आदि शामिल हुए.

मोदी ने महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रोड शो की शुरुआत की. इसके बाद 'हर-हर महादेव' और 'जय श्री राम' के साथ मोदी-मोदी के गगनभेदी नारों से काशी गूंज उठी. सड़क से काफिला गुजरा तो लोगों ने फूलों की बौछार कर उनका स्वागत भी किया.

मोदी का काफिला जब सड़कों से गुजरा तो उन्हें देखने के लिए लोग घरों की छतों पर चढ़े नजर आए. हर तरफ समर्थक खड़े थे और 'मोदी-मोदी' की आवाज लगा रहे थे.

इस दौरान जगह-जगह कॉलेज की छात्राओं और लोगों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. मोदी का रोड शो लंका से अस्सी पहुंचा. इस दौरान अस्सी चौराहे पर शंखनाद के साथ फूलों की बौछार कर काशीवासियों ने मोदी का स्वागत किया. इसके बाद प्रधानमंत्री का रोडशो भदैनी से होते हुए सोनपुरा की तरफ बढ़ गया.

रोड शो लंका से अस्सी, शिवाला, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचा, जहां प्रधानमंत्री समेत सभी लोग गंगा आरती में शामिल हु.। यहां से वह होटल डि पेरिस गए, जहां प्रबुद्धजनों से बातचीत की. मोदी ने डीरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम किया.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी से नामांकन दाखिल करेंगे. इस सीट से वह दूसरी बार चुनाव लड़ रहे हैं. नामांकन से पहले मोदी आज सुबह 9.30 बजे 'कार्यकर्ता बैठक' में काशी बीजेपी के बूथ अध्यक्षों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद करीब सुबह 11 बजे कालभैरव के दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद पीएम सुबह 11.30 बजे कचहरी में वाराणसी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करेंगे.

पीएम के नामांकन कार्यक्रम में अकाली दल से प्रकाश सिंह बादल, बिहार के सीएम और जेडीयू के अध्यक्ष नीतीश कुमार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, केन्द्रीय मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष राम विलास पासवान प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे. इस कार्यक्रम में AIADMK, अपना दल और उत्तर-पूर्व के विकास के प्रति समर्पित संगठन NEDA के सहयोगी दलों के नेता भी उपस्थित रहेंगे.

LIVE: पीएम मोदी वाराणसी से आज दाखिल करेंगे नामांकन, नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद

वाराणसी में पीएम मोदी का रोड शो- महामना की प्रतिमा पर माल्यार्पण से लेकर गंगा आरती तक की तस्वीरें

मायावती और अखिलेश यादव ने किए ये ट्वीट, बीजेपी और पीएम मोदी पर साधा निशाना

हम आतंकियों के साथ 'ईलू-ईलू' नहीं कर सकते, उधर से गोली आएगी तो इधर से गोला जाएगा- अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Baghpat News: अचानक शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका, 7 साल के लिव-इन का दावा, बारात संग फरार हुआ दूल्हा
बागपत: अचानक शादी के मंडप में पहुंची प्रेमिका, 7 साल के लिव-इन का दावा, बारात संग फरार हुआ दूल्हा
फिरोजाबाद में LPG की किल्लत के बीच PNG उपभोक्ताओं पर प्रशासन की नजर, जारी किए सख्त निर्देश
फिरोजाबाद में LPG की किल्लत के बीच PNG उपभोक्ताओं पर प्रशासन की नजर, जारी किए सख्त निर्देश
Mumbai News: तिलकनगर में नाबालिग से गैंगरेप, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का दिया था झांसा, 2 गिरफ्तार
मुंबई: तिलकनगर में नाबालिग से गैंगरेप, राशन कार्ड में नाम जुड़वाने का दिया था झांसा, 2 गिरफ्तार
सीतापुर: शादी में जा रहे तीन युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, CM योगी ने जताया दुख
सीतापुर: शादी में जा रहे तीन युवकों की मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, CM योगी ने जताया दुख

वीडियोज

CRIME NEWS : अमेरिका का वांटेड लेटर | Sansani
Pune News: Lift में फंसा मासूम का हाथ, सोसाइटी में मचा हड़कंप | Maharastra News
Janhit With Chitra Tripathi: खतरनाक Hormuz पार कर भारत की ओर बढ़ा Shivalik | PM Modi
Ghanti Bajao: सिलेंडर संकट के बीच काला खेल, देशभर में छापे और गिरफ्तारियां | LPG Black Marketing
Sandeep Chaudhary: ईरान ने बढ़ाया हाथ...भारत किसके साथ? | ABP News | Gas Crisis

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
बंगाल, असम समेत 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान आज! 4 बजे EC की प्रेस कॉन्फ्रेंस
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
'जो लोग इजरायल को फादरलैंड मानते हैं, वो भी...', ईरान-इजरायल युद्ध पर संजय राउत का बयान
Israel-US Iran War Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
Live: 'पता नहीं वो जिंदा भी हैं या नहीं', ईरान के सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, सगाई के 5 महीने बाद चेहरा हुआ रिवील
कौन हैं जसकोमल सिंह? जिस पर दिल हार बैठी हैं पवित्रा पुनिया, अब मिस्ट्री मैन का चेहरा आया सामने
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
'शादी कर लो जल्दी ताकि...', अभिषेक शर्मा को संजू सैमसन की सलाह, बताया क्यों हो जाते थे जेलस
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
फोल्डेबल iPhone का बड़ा खुलासा! इस नाम से मार्केट में मारेगा एंट्री, कीमत और मेमोरी डिटेल्स हो गईं लीक
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
600 मीटर ऊपर ‘चांद’ से दिखा काबा का नजारा, मक्का क्लॉक टावर से वायरल हुआ रूह छू लेने वाला दृश्य
Embed widget