एक्सप्लोरर

यूपी: PM मोदी का गोरखपुर और प्रयाग दौरा आज, पूर्वांचलवासियों को देंगे हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री आठ हजार करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे. 9,888 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ प्रधानमंत्री गोरखपुर से पूर्वांचल को 9,325 करोड़ की सौगात देंगे.

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोरखपुर और प्रयाग दौरे पर हैं. गोरखपुर से मोदी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की पहली किस्त जारी करेंगे. इस योजना की शुरुआत उत्तर प्रदेश समेत 14 अलग-अलग राज्यों में की जा रही है. गोरखपुर से ही वह पूर्वांचलवासियों को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देंगे.

इस दौरान उनके साथ कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी सवा घंटे रैली को संबोधित करने के अलावा कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मीडिया इंचार्ज मनीष दीक्षित की मानें तो प्रधानमंत्री भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग लेने गोरखपुर आ रहे हैं. यहां प्रधानमंत्री आठ हजार करोड़ की परियोजना का शिलान्यास करेंगे. 9,888 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ प्रधानमंत्री गोरखपुर से पूर्वांचल को 9,325 करोड़ की सौगात देंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री कई अन्य योजनाओं की आधारशिला रखने के साथ कई परियोजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे. इसके बाद वह एक रैली को भी संबोधित करेंगे.

फर्टिलाइजर मैदान में होने वाले किसान अधिवेशन व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में सुरक्षा के बहुत पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए आसमान में प्रधानमंत्री की सुरक्षा सेना के हेलीकॉप्टर व ड्रोन के जरिए होगी.

प्रधानमंत्री इसके बाद प्रयाग जाएंगे जहां पर प्रधानमंत्री संगम स्नान और अक्षयवट दर्शन के साथ प्रधानमंत्री कुंभ आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों और संस्थाओं को सम्मानित करेंगे. गंगा पंडाल में आयोजित होने वाले स्वच्छ कुंभ स्वच्छ आभार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सफाई कर्मियों, स्वच्छा ग्रहियों, पुलिसकर्मियों, नाविकों, होमगार्डस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों को सम्मानित करेंगे.

एसपी सुरक्षा कुंभ पूर्णेंदु सिंह के अनुसार, प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था बहुत मजबूत की गई है. उनकी सुरक्षा में 10 कंपनी पीएसी, 2,000 सिपाही, 150 सब इंस्पेक्टर, 40 डिप्टी एसपी, 10 एएसपी और 4 पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है.

उन्होंने बताया कि 28 कंपनी सेंट्रल पैरा मिल्रिटी फोर्स (सीपीएमएफ), बम निरोधक दस्ते की पांच कंपनी, (बीडीडीएस) और एंटी सबोटाज चेक टीमें भी प्रधानमंत्री की सुरक्षा में रहेंगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार
मेरठ में 26 वर्षीय डॉक्टर का क्लिनिक पर मिला शव, पति- ससुर गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
TRE-4 का विज्ञापन जारी फिर भी आंदोलन खत्म नहीं, 2 मांगों पर अड़े छात्र
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget