एक्सप्लोरर

मायावती पर टिप्पणी मामला: साधना सिंह के बचाव में आए बीजेपी MLA सुरेंद्र सिंह, कहा- स्वाभिमान शून्य व्यक्ति को किन्नर कहा जाता है

सुरेंद्र सिंह ने कहा कि जून 1995 में हुए राज्य गेस्ट हाउस कांड की घटना के बाद भी मायावती ने जिस तरह से सपा से गठबंधन किया है, उससे स्पष्ट हो गया है कि मायावती स्वाभिमान शून्य महिला हैं.

बलिया: बीजेपी के चर्चित विधायक सुरेंद्र सिंह ने बसपा प्रमुख मायावती को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली अपनी पार्टी की विधायक साधना सिंह का खुलकर बचाव किया है. बैरिया क्षेत्र से विधायक सिंह ने साधना के बयान को सही करार देते हुए कहा कि स्वाभिमान शून्य व्यक्ति को किन्नर कहा जाता है.

उन्होंने कहा, "जून 1995 में हुए राज्य गेस्ट हाउस कांड की घटना के बाद भी मायावती ने जिस तरह से सपा से गठबंधन किया है, उससे स्पष्ट हो गया है कि मायावती स्वाभिमान शून्य महिला हैं." सिंह ने कहा कि " वह हिटलर स्वभाव की हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मायावती दलित एक्ट का डंक मारती रही हैं."

उन्होंने विधायक साधना सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने पर कहा कि मुकदमा कैसे दर्ज होगा, हम लोग लड़ाई लड़ेंगे.

बता दें कि मुगलसराय क्षेत्र से भाजपा विधायक साधना सिंह ने चंदौली जिले के करणपुरा गांव में शनिवार को आयोजित किसान कुंभ कार्यक्रम में मायावती का जिक्र करते हुए कहा "हमको तो उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ना तो महिला लगती है और ना ही पुरुष. इनको तो अपना सम्मान ही समझ में नहीं आता. जिस महिला का इतना बड़ा चीर हरण हुआ लेकिन कुर्सी पाने के लिए उसने अपने सारे सम्मान को बेच दिया. ऐसी महिला मायावती का हम इस कार्यक्रम के माध्यम से तिरस्कार करते हैं." उन्होंने कहा" वह महिला नारी जाति पर कलंक है. जिस महिला की आबरू को बीजेपी के नेताओं ने लुटते-लुटते बचाया उसी ने सुख-सुविधा के लिए अपने वर्चस्व को बचाने के लिए अपमान को पी लिया. ऐसी महिला तो किन्नर से भी ज्यादा बदतर है. वह ना नर है, ना महिला है उसकी किस श्रेणी में गिनती करना है." हालांकि मामला तूल पकड़ते देख साधना ने माफी मांग ली थी.

सपा और बसपा के साथ-साथ केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने भी बीजेपी विधायक की इस टिप्पणी की निंदा की थी. बसपा ने इस सिलसिले में विधायक के खिलाफ बबुरी थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
PM मोदी की डिग्री से जुड़ा मामला, अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर आया बड़ा फैसला
PM मोदी की डिग्री से जुड़ा मामला, अरविंद केजरीवाल की अर्जी पर आया बड़ा फैसला
'बहुत देर हो इससे पहले...' उद्धव और राज का वीडियो शेयर कर बोले अभिजीत दीपके
'बहुत देर हो इससे पहले...' उद्धव और राज का वीडियो शेयर कर बोले अभिजीत दीपके
जयपुर: सैलरी के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मौके पर मौत
जयपुर: सैलरी के विवाद में युवक को लाठी डंडों से पीटा, मौके पर मौत

वीडियोज

ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
UP MLC Election 2026 में BJP ने किया 6 कैंडिडेट्स का ऐलान, देखें लिस्ट
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
नोएडा से 15 मिनट में दिल्ली, खुल गया मयूर विहार-बारापूला सिग्नल फ्री कॉरिडोर, जानें सब
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
संभल हिंसा: आरोपी अफरोज की NSA हिरासत रद्द, SC ने UP सरकार पर लगाया 10 लाख का जुर्माना
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
चिराग पासवान का SIR विवाद के बीच दो टूक, 'मुझे लगता है...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
World Heart Day: हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये 7 संकेत, न करें नजरअंदाज
Embed widget