एक्सप्लोरर

यूपी: रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत मुरादाबाद एयरपोर्ट बन कर तैयार, 1 जनवरी से शूरु हो सकती है सेवाएं

मुरादाबाद एयरपोर्ट का काम आखरी चरण में है. नये साल पर एक जनवरी से यहां से फ्लाईटस मिलना शुरू हो जाएंगी. मुरादाबाद में हवाई अड्डा बन जाने से उत्तराखण्ड और पश्चिमी यूपी के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा.

मुरादाबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत मुरादाबाद में भी एयरपोर्ट बन कर तैयार हो चुका है और नये साल पर 1 जनवरी से यहां से दिल्ली और लखनऊ के लिए सेवाएं शुरू जाएंगी, जिस से मुरादाबाद और आसपास के लोगों को काफ़ी फायदा होगा. एयरपोर्ट पर चल रही तैयारियों को देखने पहुंचे मुरादाबाद के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया की 15 दिसंबर तक सब तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और एक जनवरी से उड़ाने भी शुरू हो जाएंगी.

मुरादाबाद के मुण्डापाण्डेय हवाई पट्टी को विस्तार कर हवाई अड्डे के रूप में विकसित किया गया है. यहां रनवे का विस्तार 2200 मीटर तक कर दिया गया है साथ ही प्लेन खड़ा करने के लिए एप्रेन, टर्मिनल बिल्डिंग, एटीएस टावर, कार पार्किंग, अतिथि कक्ष, बाउंडरी वाल, स्गावत कक्ष, आवागमन और प्रस्थान गेट और फायर ब्रिगेड हाल की व्यवस्था सहित सुरक्षा के तमाम प्रबंध पूरे कर लिए गये हैं.

मुरादाबाद में पीतल उद्योग से बड़े पैमाने पर निर्यात होता है जिसके चलते यहां विदेशी कारोबारियों का आना लगा रहता है. व्यापारियों को अब दिल्ली से सीधे मुरादाबाद के लिए फ्लाईट मिल जाया करेंगी जिससे उनका समय बचेगा और मुरादाबाद के कारोबार को तरक्की मिलेगी.

मुरादाबाद में हवाई अड्डा बन जाने से उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी के लोगों को काफी मदद मिलेगी और वो आसानी से दिल्ली लखनऊ का अपना सफर हवाई जहाज से कम समय में तय कर लिया करेंगे. नये साल पर मुरादाबाद के लोगो को ये सौगात मिलने की पूरी उम्मीद है.

अयोध्या में बजेगा 6 फीट ऊंचा-5 फीट चौड़ा 2100 किलो का घंटा, एटा में हो रहा है तैयार

यूपी: फिर मुश्किल में आजम खान, रामपुर की कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती वारंट

यूपी: सामने आया होमगार्ड्स की फर्जी ड्यूटी दिखाकर वेतन हड़पने का मामला, FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
रामपुर: बिना अनुमति धरने की कोशिश, सपा नेत्री नीलम यादव पर केस
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
कांवड़ यात्रा में हुड़दंग और अफवाह फैलाने वालों पर शिकंजा, पुलिस ने की गिरफ्तारी
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget