एक्सप्लोरर

मथुरा और वृंदावन के बीच चलेगी 'ब्रज हेरिटेज ट्रेन', रेल मंत्री से मिले श्रीकांत शर्मा

उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने धार्मिक नगरी मथुरा और वृंदावन के बीच 15 किलोमीटर के वर्तमान रेल कॉरिडोर को "ब्रज हेरिटेज ट्रेन रूट" के रूप में विकसित करने की मांग की.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बिजली मंत्री श्रीकांत शर्मा ने धार्मिक नगरी मथुरा और वृंदावन के बीच 15 किलोमीटर के वर्तमान रेल कॉरिडोर को "ब्रज हेरिटेज ट्रेन रूट" के रूप में विकसित करने की मांग की. शर्मा ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर 'ब्रज हेरिटेज ट्रेन' सेवा विकसित करने और दिल्ली से पलवल के बीच ईएमयू सेवा का मथुरा तक विस्तार के संबंध में ब्रजवासियों की मांगों से उन्हें अवगत कराया.

पकड़े जाने के डर से निगल लिया झुमका, अल्ट्रासाउंड के बाद सामने आई सच्चाई

शर्मा ने कहा कि रेल मंत्री ने धार्मिक नगरी मथुरा और वृंदावन के बीच ब्रज हेरिटेज ट्रेन की मांग पर विचार करने का आश्वासन दिया है. इस मुलाकात के दौरान श्रीकांत शर्मा ने रेल मंत्री को दो पत्र भी सौंपे, जिसमें उन्होंने मथुरा से दिल्ली के बीच ईएमयू ट्रेन के फेरे बढ़ाने की मांग की है. मथुरा से विधायक शर्मा ने गोयल को लिखे पत्र में कहा कि आध्यात्मिक जगत में ब्रज का अपना अलग ही स्थान है. करोड़ों श्रद्धालु और तीर्थयात्री हर साल यहां आते हैं, लेकिन यहां ढांचागत सुविधाओं, विशेषकर यात्री परिवहन सुविधाओं का अभाव है. इसलिए भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा से लीलास्थली वृंदावन तक एक ट्रेन' कॉरीडोर विकसित किया जाए.

अंदर की ख़बर: अनूप चंद्र पांडे कैसे बने यूपी के नये चीफ़ सेक्रेटरी?

शर्मा ने कहा कि मथुरा और वृंदावन के बीच करीब 15 किलोमीटर रेल ट्रैक है जिस पर रेल सेवा नियमित नहीं है, जिससे रेलवे की इस परिसंपत्ति का सदुपयोग नहीं हो पा रहा है. उन्होंने कहा कि अगर इस कॉरीडोर को ब्रज थीम के साथ विकसित कर मथुरा-वृंदावन के बीच आधुनिक सुविधाओं से संपन्न नियमित ब्रज मेट्रो ट्रेन चलाई जाए तो इससे लोगों को काफी सुविधा होगी. शर्मा ने कहा कि मथुरा से हर दिन हजारों लोग काम करने के लिए दिल्ली-एनसीआर जाते हैं. मथुरा से दिल्ली के बीच दिन में नियमित पैसेंजर ट्रेन न होने की वजह से ब्रजवासियों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. इसलिए उप नगरीय ट्रेन प्रणाली की तर्ज पर मथुरा से दिल्ली के बीच नियमित रूप से प्रतिदिन हर घंटे ईएमयू पैसेंजर गाड़ी चलाई जाए.

यूपी में कांग्रेस प्रवक्ता बनने के लिए हुई लिखित परीक्षा लेकिन पेपर लीक हो गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
सोनीपत: 2 दिन पहले जान से मारने की धमकी, फिर कार से कुचलने की कोशिश
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम
नितिन नवीन की टीम में बिहार से 3 नेता, जानिए किसका-किसका नाम

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
AAP से BJP में आए संदीप पाठक को मिली अहम जिम्मेदारी
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
Embed widget