एक्सप्लोरर

यूपी: मायावती ने कहा, 'दिखावा और छलावा है कांग्रेस का घोषणापत्र'

बता दें कि इस बार देश में लोकसभा का चुनाव सात चरणों में होना है और यूपी में सातों ही चरण में वोट डाले जाएंगे. पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा जबकि सातवें और आखिरी चरण का मतदान 19 मई को होगा. मतों की गिनती 23 मई को होगी.

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक बार फिर बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधा है. कांग्रेस पार्टी के चुनाव घोषणा पत्र को छलावा बताया है और भाजपा नेताओं पर जातिवादी और अनर्गल बयानबाजी का आरोप लगाया है. कानपुर: गठबंधन की डिमांड पर मायावती करेंगी रैली, ओबीसी-एससी और मुस्लिम पर वोटरों पर है नजर बसपा नेता ने बुधवार को अपने ट्वीट में कहा 'लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणापत्र पूर्व के उनके वादों की तरह ही दिखावा और छलावा ज्यादा लगता है. कांग्रेस की लगातार वादाखिलाफी का ही परिणाम है कि उसके वादों के प्रति जनता में विश्वास नहीं है. वैसे इस मामले में कांग्रेस और भाजपा में ज्यादा फर्क नहीं है.' उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में मायावती ने कहा 'बीजेपी के नेता बसपा-सपा-रालोद गठबंधन के हाथों हार के डर से इतने ज्यादा भयभीत हैं कि वे मुद्दों के बजाए गठबंधन और इसके शीर्ष नेताओं के खिलाफ जातिवादी तथा अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. इनके उकसावे में नहीं आना है और चुनाव में अच्छा रिजल्ट दिखाकर इन्हें मुंहतोड़ जवाब देना है.' यूपी: कन्नौज में बोले अखिलेश- 6 अप्रैल को नामांकन करेंगी डिंपल, इस बार जीत का अंतर बहुत ज्यादा होगा बता दें कि यूपी में चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले मायावती टिकटों में भारी फेरबदल के मूड में हैं. इसीलिए उन्होंने बाक़ी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है. बीएसपी ने एक सर्वे कराया है. जिसमें पार्टी के कई प्रत्याशी चुनाव हार रहे हैं. इस सर्वे के बाद से मायावती अपने उम्मीदवारों पर सर्जिकल स्ट्राइक करने की तैयारी में हैं. कम से कम सात- आठ टिकट बदलने का फ़ैसला हुआ है. यूपी में लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी, बीएसपी और आरएलडी में गठबंधन है. Lok Sabha Election 2019: गाजियाबाद में सपा-बसपा-आरएलडी उम्मीदवार को समर्थन देगी आम आदमी पार्टी यूपी में गठबंधन के फ़ार्मूले में बीएसपी को 38, समाजवादी पार्टी को 37 और आरएलडी को 3 सीटें मिली हैं. लेकिन मायावती ने अब तक सिर्फ़ 17 टिकटों का ही एलान किया है. बीएसपी के एक बड़े नेता ने बताया कि पार्टी ने एक एजेंसी से सर्वे करवाया है. जिसमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget