एक्सप्लोरर

ईद के मौके पर मस्जिद खोलने की मांग पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का दखल देने से इंकार

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि पहले सरकार के पास ईद के मौके पर मस्जिदों को खोलने के लिए अर्जी देनी होगी. अगर वो खारिज होती है तो ही अदालत इस मामले में दखल देगी.

नई दिल्लीः इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ईद के मौके पर मस्जिद खोलने के मुद्दे पर दखल देने से इंकार कर दिया है. हाईकोर्ट ने कहा है कि पहले यूपी सरकार के पास मस्जिद खोलने के लिए अर्जी दें. अगर सरकार की तरफ से अर्जी खारिज की जाती है तो ही इस मुद्दे पर यूपी हाईकोर्ट दखल देगी. बता दें कि ईद के मौके पर उत्तर प्रदेश में मस्जिदों को खोलने को लेकर यूपी हाईकोर्ट के सामने अर्जी रखी गई थी.

ईद के मौके पर यूपी में मस्जिद और ईदगाह खोलने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिलहाल सीधे तौर पर राहत देने से इनकार किया है. हाईकोर्ट ने कहा है कि पहले राज्य सरकार से अनुरोध करें अगर राज्य सरकार अर्जी खारिज करती है तब हाईकोर्ट सुनवाई करेगा ये मामला ईद की नमाज़ के लिए यूपी की मस्जिदों व ईदगाहों को एक घंटे खोले जाने की मांग को लेकर है जिसमें इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सीधे तौर पर कोई राहत देने से इंकार कर दिया है. अदालत ने कहा कि पहले राज्य सरकार से अनुरोध किया जाए और राज्य सरकार का अनुरोध खारिज होने या फिर अर्जी पेंडिंग होने पर ही हाईकोर्ट में अर्जी डालें. हाईकोर्ट ने कहा है कि सभी मांग के लिए सीधे हाईकोर्ट आना उचित नहीं है. हाईकोर्ट के वकील शाहिद अली सिद्दीकी की अर्जी पर हाईकोर्ट ने सीधे दखल देने से इंकार कर दिया है और हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने अर्जी निस्तारित कर दी है. बता दें कि हाईकोर्ट में डाली गई अर्जी में ईद की नमाज़ के लिए प्रदेश के ईदगाहों व मस्जिदों को ईद के दिन एक घंटे खोले जाने की अनुमति देने की मांग की थी. ईद के साथ ही जून महीने तक जुमे के नमाज़ के लिए हर शुक्रवार को एक घंटे खोलने की भी इजाज़त की मांग की थी. इसके लिए दलील दी गई थी कि ईद व जुमे की नमाज़ जमात के साथ ही होती है. अगले हफ्ते ईद का त्योहार है और इस दिन लोगों को इबादत के लिए ईदगाह और मस्जिद जाने की अनुमति दी जाए, इस मांग को रखा गया था लेकिन हाईकोर्ट ने साफ कर दिया है कि वो इस मामले में दखल नहीं देगी और सरकार के पास जाकर इस बात की अर्जी देनी होगी. दरअसल लॉकडाउन 4.0 के दौरान भी धार्मिक स्थलों को बंद ही रखने का आदेश आया है और इसी के चलते ये मांग उठी है क्योंकि इसी महीने ईद का त्योहार है. ये भी पढ़ें एक क्लिक पूरी खबर: यूपी में प्रवासी मजदूरों के लिए बसों को लेकर क्यों भिड़ी हुईं हैं BJP-कांग्रेस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
'देश से ज्यादा ये BJP का...', स्वतंत्रता दिवस पर उद्धव गुट का निशाना
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
अखिलेश के विधायक बोले- सपा ने की थी महिला आरक्षण की शुरूआत
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
15 अगस्त से राम मंदिर में हुआ बड़ा बदलाव, पुजारियों को करना होगा ये काम
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड
सीतापुर में किशोरी की मौत पर CM योगी सख्त, चौकी इंचार्ज सस्पेंड

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget