एक्सप्लोरर

इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल को खाली कराने के मामले पर राज्यपाल का बड़ा बयान

पूरब का आक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पांच जून को हॉस्टल वॉशआउट के मुद्दे पर हुई हिंसा व हंगामे के मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दखल दिया था.

इलाहाबाद: पूरब का आक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पांच जून को हॉस्टल वॉशआउट के मुद्दे पर हुई हिंसा व हंगामे के मामले में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दखल दिया था. यूपी के गवर्नर राम नाईक ने प्रेस कांफ्रेंस कर बताया है कि पांच जून को हुई हिंसा व आगजनी की शिकायत शिकायत राष्ट्रपति तक पहुंची थी.

राष्ट्रपति कोविंद ने शिकायत पर सेंट्रल युनिवर्सिटी और मानव संसाधन विकास मंत्रालय से जवाब तलब कर लेकर गवर्नर राम नाइक को इस बारे में मीडिया को जानकारी मुहैया कराने को कहा. इलाहाबाद के एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की तरफ से मीडिया को जानकारी देते हुए गवर्नर राम नाईक ने बताया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के आधार पर ही गर्मी की छुट्टियों में हास्टल वाश आउट कराया जा रहा था.

माना यह जा रहा है कि राष्ट्रपति कोविंद के दखल के बाद ही सेंट्रल युनिवर्सिटी प्रशासन बैकफुट पर आया था और उसने हॉस्टल खाली कराने के फैसले को वापस ले लिया था.

मोदी के मंत्री ने मायावती को दिया अखिलेश का साथ छोड़कर बीजेपी से समझौते का ऑफर

गवर्नर राम नाइक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक़ कुछ छात्र हास्टल नहीं खाली कर रहे थे और हाईकोर्ट के आदेश कि खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी चले गए थे. हांलाकि उन्हें सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली थी.

जिसके बाद विश्व विद्यालय प्रशासन ने दो समर हास्टल छात्रों और दो समर हास्टल छात्राओं के लिए बनाये जाने का निर्णय लिया था. लेकिन हास्टल वॉश आउट के दौरान हुई तोड़फोड़ और आगजनी की घटना के बाद वॉश आउट की प्रक्रिया रोक दी गई है. लेकिन पुलिस की जांच आगे भी जारी रहेगी.

गवर्नर के मुताबिक मामले में गिरफ्तार 11 छात्रों में से एक छात्र को छोड़कर दस छात्रों को कोर्ट से जमानत मिल गई है. हांलाकि वे अभी जेल से रिहा नहीं हुए हैं.

दरअसल इस बवाल के बाद कांग्रेस के राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मण्डल ने गवर्नर से मुलाकात कर पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग की थी. जिसके बाद गवर्नर राम नाईक ने इलाहाबाद विवि के केन्द्रीय विश्वविद्यालय होने के चलते कांग्रेस का प्रतिवेदन राष्ट्रपति को भेज दिया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
कन्नौज में स्कॉलरशिप नहीं मिली तो भड़के छात्र, कॉलेज में धरना
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के रुख पर संजय सिंह बोले, 'यह देश के...'
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद
हिमाचल: एनालॉग पनीर बैन, होटल-रेस्तरां में भी इस्तेमाल बंद

वीडियोज

Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget