एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: धर्मगुरुओं के सहारे मुस्लिम वोट में सेंध की कोशिश में मायावती !

लखनऊ: पश्चिमी यूपी में चुनाव से पहले मुस्लिम वोटरों को अपने पाले में करने की हर पार्टी कोशिश कर रही है. मायावती ने तो जीत का फॉर्मूला ही दलित-मुस्लिम गठजोड़ को बनाया है.  कुछ मुस्लिम धर्म गुरुओं ने मायावती के पक्ष में वोट डालने की अपील भी की है.  सवाल ये है कि क्या इनकी अपील का चुनाव में असर होता भी है ? यूपी चुनाव: उम्मीदवारों से एबीपी न्यूज़ ने पूछा MLA का फुलफॉर्म, तो मिला ये जवाब! जामा मस्जिद के शाही इमाम ने बीएसपी के पक्ष में की अपील उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दलित-मुस्लिम समीकरण के सहारे अपनी चुनावी नैया पार कराने में जुटी मायावती के समर्थन में दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम भी उतर आए. उन्होंने कहा है कि मुझे विश्वास है कि मुस्लिम हितों की रक्षा बीएसपी कर सकती है. इस मौके पर शाही इमाम ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस को कोसने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने दिया.  हालांकि इस चुनाव से पहले वो इन दलों के लिए भी वोट की अपील कर चुके हैं और खुद उनके दामाद समाजवादी पार्टी के विधायक भी रह चुके हैं. सपा को कोसते हुए उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मुसलमानों के लिए कोई काम नहीं किया. नेशनल उलेमा काउंसिल का मायावती को समर्थन देने का एलान  कुछ ऐसे ही बोल नेशनल उलेमा काउंसिल के भी हैं जिसने मायावती के समर्थन में अपने 84 उम्मीदवारों को मैदान से हटाने का फैसला किया है. राष्ट्रीय उलेमा काउंसिल और सैयद बुखारी से पहले अंसार रजा, कल्बे जव्वाद जैसे मुस्लिम धर्म गुरु भी मायावती के पक्ष में वोट देने की अपील कर चुके हैं और सबके अपील का अंदाज ऐसा कि जैसे राज्यभर के मुसलमान उनकी अपील सुनते ही हाथी को वोट देने के लिए तैयार हो जाएंगे, लेकिन एबीपी न्यूज की पड़ताल में जमीनी सच्चाई कुछ और निकली. कांग्रेस-समाजवादी पार्टी गठबंधन को वोट देना चाहिए- मजलिस-ए-शूरा मायावती के पक्ष में जिस तरह से एक के बाद दूसरे मुस्लिम धर्म गुरु सामने आ रहे हैं, उसी मसले पर बात करने के लिए जब एबीपी न्यूज़ सहारनपुर के देवबंद पहुंचा तो वहां एक दूसरी ही तस्वीर सामने आयी. ऑल इंडिया मजलिस-ए-शूरा के महासचिव रहीमुद्दीन कासमी ने कहा कि कांग्रेस-एसपी गठबंधन सेक्यूलर है. उसको वोट देना चाहिए. राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक-
  • इस बार के चुनाव में राज्य की आबादी के 20 फीसद मुस्लिम मतदाताओं को अपने पाले में लाने के लिए बीएसपी और कांग्रेस-एसपी गठबंधन में कड़ी टक्कर है.
  • बीएसपी ने जहां 97 उम्मीदवारों को टिकट दिया है, वहीं कांग्रेस-एसपी गठबंधन ने करीब 100 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है.
  • बीजेपी ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है.
  • यूपी की कुल 403 विधानसभा सीट में से करीब 143 सीट पर मुस्लिम मतदाता हार-जीत में अहम भूमिका निभाते हैं.
मुस्लिम कौम के बुद्धिजीवी अक्सर कहते हैं कि इस धर्म के सियासी ठेकेदार चुनावी मौसम में अपना नफा नुकसान देखकर दलों से हाथ मिलाते रहते हैं. दूसरी तरफ जिन आम मुस्लिम मतदाताओं के नाम पर वो राजनीति करते हैं, वो तो बस चुनावी मोहरा बनकर रह जाते हैं. देखना है कि इस बार के चुनाव में ये परंपरा टूटती है या फिर पुरानी कहावत सच साबित होती है. कमाता धोती वाला है, खाता टोपीवाला है. यह भी पढ़ें- पश्चिमी यूपी की 73 सीटों कल होगी वोटिंग, जाट-मुस्लिम वोट के लिए लगी नेताओं में होड़ यूपी चुनाव: पहले चरण में दांव पर है इन राजनीतिक धुरंधरों की साख यूपी चुनाव: पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसकी तरफ जाएंगे जाट? यूपी चुनाव: पहले चरण के लिए सियासी अखाड़े में कूदे 836 धुरंधर, 302 करोड़पति उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget