एक्सप्लोरर

वाराणसी में बोले जेटली- ‘यूपी में जीत से सरकार के काम पर लगेगी मुहर, नोटबंदी का GDP पर असर नहीं'

वाराणसी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनवाई. जेटली ने कहा कि पिछले साल नवंबर में किए गए नोटबंदी के फैसले से देश की जीडीपी पर कोई बुरा असर नहीं पड़ा है. उन्होंने कहा कि आंकड़ों से साफ़ हो गया कि अर्थव्यवस्था का विस्तार आगे बढ़ रहा है.

अरुण जेटली ने कहा, ‘’बीजेपी को पूर्ण विश्वास है कि एक कम्फ़र्टेबल मेजोरिटी से बीजेपी की सरकार आएगी और अपने दम पर हम सरकार बनाएंगे.’’ उन्होंने कहा, ‘’यूपी में जीत से सरकार के काम पर मुहर लग जाएगी.’’

सपा-बसपा से ऊब चुकी है जनता- जेटली

जेटली ने सपा और बीएसपी पर निशाना साधते हुए कहा ‘’सपा और बसपा के शासन अलग-अलग समय पर जनता ने देखा है और झेला है.’’ जनता अब इन दोनों पार्टियों से ऊब चुकी है. जेटली ने आरोप लगाया, ‘’इन दोनों पार्टियों ने प्रदेश में एक ऐसा राजनितिक मॉडल लागू कर रखा था जो समाज को जातीय आधार पर बांटने का काम कर रहा था.’’

जेटली ने आगे कहा, ‘’सपा का राज हो या बसपा का, कुछ विशेष वर्ग पर विशेष ध्यान दिया जाता है और बाकियों को अलग कर दिया जाता है. वहीं, कुछ आपराधिक छवि के लोगों को मुख्य स्थान दे दिया जाता था.’’ वित्त मंत्री ने कहा, ‘’एसपी भले ही ऐसे लोगों से अलग होने की बात करें लेकिन बाद में ऐसे ही लोगों को टिकट दे देती है. वहीं,  बसपा ने आपराधिक लोगों को टिकट देकर कुछ वर्ग का ध्रुवीकरण करने की कोशिश की है.’’

सपा-बसपा के खिलाफ लोगों में गुस्सा- जेटली

जेटली ने कहा, ‘’इस तरह की राजनीति के खिलाफ अब लोगों में गुस्सा पैदा हो गया है. पहले दौर से सातवे दौर तक यह देखने को मिला है, जिसमे लोग विकास के साथ है. लोग सपा बसपा की नीतियों के खिलाफ हुए हैं.’’

तीन सालों में हमारी अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ी- जेटली

नोटबंदी पर जेटली ने कहा, ‘’जिस तरह इन पार्टियों ने नोटबंदी का विरोध किया, उससे लोग बीजेपी से जुड़े है, उससे दूर नहीं हुए.’’ उन्होंने कहा, ‘’ मोदी सरकार के इन तीन सालों में हमारी अर्थव्यवस्था तेज़ी से बढ़ी है. जबकि, नोटबंदी के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि अर्थव्यवस्था धीमी पड़ जाएगी.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कबड्डी खिलाड़ी शीलू की पत्नी की मौत के मामले में केस दर्ज, हिरासत में आरोपी
कबड्डी खिलाड़ी शीलू की पत्नी की मौत के मामले में केस दर्ज, हिरासत में आरोपी
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
केंद्र के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचा 107 साल पुराना सेंट्रल सेक्रेटेरिएट क्लब
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
छह साल बाद भारत-चीन सीमा व्यापार शुरू, पहला दल पहुंचा तकलाकोट
जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर
जयपुर-दिल्ली रूट पर AI की नई फ्लाइट, पढ़ें अपने काम की खबर

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
प्रधानमंत्री के वीडियो पर रोहिणी आचार्य, 'जरूर मोदी जी…'
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
Embed widget