एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव: BJP-अपना दल के बीच गठबंधन अब टूटने के कगार पर!

लखनऊ:  यूपी विधानसभा चुनाव में बीजेपी और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल के बीच हुआ गठबंधन अब टूटने के कगार पर है. यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के चुनाव क्षेत्र फूलपुर के तहत आने वाली सोरांव विधानसभा सीट दोनों पार्टियों के बीच विवाद की जड़ बनी हुई है.

बीजेपी ने सोरांव सीट पर उतारा उम्मीदवार

बीजेपी ने समझौते के बावजूद सोरांव सीट पर आख़िरी वक्त पर अपना भी उम्मीदवार खड़ा कर दिया तो बदले में मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी ने भी बुधवार की रात को चार ऐसी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े कर दिए हैं, जो समझौते में बीजेपी को मिली हैं और बीजेपी ने इन सीटों पर पहले ही अपने प्रत्याशियों के नाम का एलान भी कर रखा है.

अपना दल ने किया बीजेपी के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े करने का एलान

इन चार में से पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के तहत आने वाली दो विधानसभा सीटें भी शामिल हैं. इतना ही नहीं अपना दल ने इन चार प्रत्याशियों के अलावा जल्द ही तमाम दूसरी सीटों पर भी बीजेपी के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े करने का एलान किया है.

अनुप्रिया पटेल ने दी गठबंधन तोड़ने की धमकी

मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी ने सोरांव सीट का विवाद नहीं सुलझने पर कल ही गठबंधन तोड़ने और बीजेपी के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारने की धमकी दी थी. अपना दल का कहना है कि बीजेपी गठबंधन धर्म का पालन नहीं कर रही है, इसलिए मजबूरी में उसे बीजेपी के खिलाफ अपने उम्मीदवार उतारने पड़ रहे हैं.

मंत्री अनुप्रिया की पार्टी अपना दल ने बुधवार की रात को अपने उम्मीदवारों की जो लिस्ट जारी की है उसमे पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के तहत आने वाली रोहनिया और सेवापुरी सीटों के साथ ही मिर्जापुर की चुनार और मड़िहान सीट भी शामिल हैं.

टूट सकता है गठबंधन

समझौते के तहत यह चारों सीटें बीजेपी को मिली हुई थीं और बीजेपी ने इन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान भी कर रखा है. पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के तहत आने वाली दो विधानसभा सीटों पर भी अपना दल की तरफ से बीजेपी के खिलाफ उम्मीदवार खड़े करने के एलान से साफ़ है कि मामला अब बेहद गंभीर हो चुका है और अगर अगले कुछ घंटों में सुलह का कोई फार्मूला नहीं निकला तो गठबंधन टूट भी सकता है.

अपना दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने केशव प्रसाद मौर्य पर लगाए गंभीर आरोप

इस बारे में अपना दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने कल ही यूपी बीजेपी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य पर गंभीर आरोप लगाए थे. कहा यह गया था कि इलाहाबाद की सोरांव सीट को उन्होंने बेवजह अपनी प्रतिष्ठा का प्रश्न बना लिया है और जानबूझकर अपना दल को मिली सीट पर उसके घोषित प्रत्याशी के सामने अपने एक करीबी को बीजेपी का उम्मीदवार घोषित किया है.

मंत्री अनुप्रिया पटेल की पार्टी अपना दल ने धमकी दी है कि अगर बीजेपी ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया तो वह लोग और भी सीटों पर बीजेपी के खिलाफ अपने उम्मीदवार खड़े करेंगे और बीजेपी के साथ दोस्ताना लड़ाई लड़ेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में MLC चुनाव जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
देवेंद्र फडणवीस के नागपुर में जीती कांग्रेस, क्या इसलिए CM ने डिलीट किया पोस्ट?
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट
साइक्लोन अर्नब का असर, पूर्वी यूपी में आज भारी बारिश और आंधी-तूफान
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
लखनऊ MLC चुनाव: दिग्गज ज्योतिष की पत्नी को मिले केवल 300 वोट, सोशल मीडिया पर चर्चा
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget